मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का दायरा बढ़ गया है। इस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या 10 हो गई है, जबकि कई लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यह मामला 1 अप्रैल को रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से शुरू हुआ था और अब तुरकौलिया, मुफस्सिल तथा बंजारिया क्षेत्रों तक फैल गया है। पुलिस शराब तस्करों के नेटवर्क की जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। इसी क्रम में दो और मृतकों की पहचान हुई है। इनमें रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के विनोद शाह और तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया मुसहर टोली निवासी योद्धा मांझी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शराब पिने के एक दिन बाद बिगड़ी तबीयत परिजनों ने बताया कि योद्धा मांझी ने 1 अप्रैल को शराब का सेवन किया था। 2-3 अप्रैल से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल में इलाज कराया। घर लौटने के बाद उनकी हालत फिर से गंभीर हो गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। विनोद शाह की मौत पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। सदर अस्पताल में मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। बीती रात चार नए मरीजों को भर्ती कराया गया है, जिनमें जहरीली शराब पीने के लक्षण पाए गए हैं। प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का दायरा बढ़ गया है। इस घटना में अब तक मरने वालों की संख्या 10 हो गई है, जबकि कई लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। यह मामला 1 अप्रैल को रघुनाथपुर थाना क्षेत्र से शुरू हुआ था और अब तुरकौलिया, मुफस्सिल तथा बंजारिया क्षेत्रों तक फैल गया है। पुलिस शराब तस्करों के नेटवर्क की जांच कर रही है और इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है। इसी क्रम में दो और मृतकों की पहचान हुई है। इनमें रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के विनोद शाह और तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया मुसहर टोली निवासी योद्धा मांझी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शराब पिने के एक दिन बाद बिगड़ी तबीयत परिजनों ने बताया कि योद्धा मांझी ने 1 अप्रैल को शराब का सेवन किया था। 2-3 अप्रैल से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल में इलाज कराया। घर लौटने के बाद उनकी हालत फिर से गंभीर हो गई और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। विनोद शाह की मौत पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। सदर अस्पताल में मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। बीती रात चार नए मरीजों को भर्ती कराया गया है, जिनमें जहरीली शराब पीने के लक्षण पाए गए हैं। प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार छापेमारी कर रहा है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।


