संभल में होली पर 10 मस्जिदें त्रिपाल से ढकीं:संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था और सद्भाव बनाए रखने की अपील

संभल में होली पर्व और रमजान माह को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में विशेष एहतियाती कदम उठाए हैं। धार्मिक स्थलों पर रंग-गुलाल पड़ने से रोकने और सौहार्द बनाए रखने के लिए मस्जिदों को त्रिपाल और पन्नी से ढका गया है। संभल कोतवाली, थाना नखासा, थाना हयातनगर और थाना रायसत्ती क्षेत्रों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किया गया है। होली के जुलूस मार्गों पर पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को प्रशासन ने पहले से ही कवर कर दिया है। जुलूस मार्ग में श्रीहरिहर मंदिर और शाही जामा मस्जिद समेत कुल 10 धार्मिक स्थल और चार मदरसे आते हैं। इन सभी को काली पन्नी और नीले-सफेद त्रिपाल से ढका गया है, ताकि रंग-गुलाल सीधे दीवारों या ढांचों पर न पड़े। 27 मजिस्ट्रेटों की तैनाती होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 27 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि रमजान और होली एक साथ पड़ने के कारण अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि एकादशी के जुलूस के दौरान भी मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों को पन्नी से ढका गया था और अब होली के जुलूस मार्ग में आने वाले धार्मिक स्थलों को भी सुरक्षित किया जा रहा है। सौहार्द बनाए रखने की अपील सभासद गगन वार्ष्णेय ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब रंग खेला जाता है तो वह चारों ओर फैलता है, ऐसे में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए यह जरूरी कदम है। इससे किसी की भावनाएं आहत नहीं होंगी और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहेगा। अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि वर्तमान में रमजान का महीना चल रहा है और होली का पर्व भी नजदीक है। संभल में विभिन्न स्थानों पर जुलूस निकाले जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि एकादशी के जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों को पहले ही पन्नी से ढका गया था, और अब होली के जुलूस के मार्ग में आने वाली मस्जिदों को भी ढका जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सभी पर्व शांतिपूर्वक संपन्न होंगे। सभासद गगन वार्ष्णेय ने इस कदम को सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य बताया। उन्होंने कहा कि इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहेगा। रमजान और होली के पावन त्यौहारों के चलते यह सुनिश्चित होगा कि दोनों वर्ग अच्छे से पर्व मना सकें। जब रंग खेला जाता है तो वह चारों तरफ फैलता है। ऐसे में किसी धार्मिक स्थल पर रंग न पड़े, इस बात का ध्यान रखते हुए यदि प्रशासन सावधानीपूर्वक उन्हें सुरक्षित कर रहा है, तो वे इसका स्वागत करते हैं। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि परंपरागत तरीके से होली के रंग जुलूस के रास्ते में पड़ने वाले मस्जिदों को ढ़का जा रहा है, यह कार्रवाई नगर पालिका के द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐतिहाद के तौर पर अगर कोई खुद भी धार्मिक स्थल को ढ़कना चाहता है तो ढ़क सकता है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि संभल शहर में 10 से ज्यादा मस्जिदों को त्रिपाल से कवर किया गया है जिससे कि उनके ऊपर रंग न पड़े और किसी समुदाय की भावनाएं आहत न हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *