अमेरिका में बर्फीले तूफान से 10 लाख घर अंधेरे में:13 लोगों की मौत, 18 हजार से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, 20 राज्यों में इमरजेंसी घोषित

अमेरिका में बर्फीले तूफान से 10 लाख घर अंधेरे में:13 लोगों की मौत, 18 हजार से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल, 20 राज्यों में इमरजेंसी घोषित

अमेरिका में रविवार को बर्फीले तूफान ने देशभर में हालात बिगाड़ दिए है। लगभग 10 लाख घरों में बिजली गुल है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 राज्यों और राजधानी वाशिंगटन डीसी में इमरजेंसी घोषित कर दिया है। नेशनल वेदर सर्विस (NWS) के मुताबिक, तूफान लगभग 3,220 किलोमीटर के एरिया में फैला है। करीब 21 करोड़ यानी दो-तिहाई अमेरिकी इस तूफान की चपेट में है। डेली मेल के मुताबिक न्यूयॉर्क समेत देशभर में अब तक 13 लोगों के मौत की खबर है। फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार से अब तक 31,000 से अधिक उड़ानें बाधित हो चुकी हैं। 18,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। वहीं, रविवार को 10,800 से अधिक उड़ानें रद्द हुई हैं। एक्स्पर्ट्स का कहना है कि फ्लाइट कैंसिल और देरी की समस्या कई दिनों तक बनी रह सकती है। एयरलाइंस ने सोमवार के लिए देश भर में 2,300 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। बर्फीले तूफान की तस्वीरें… बिजली आने में हफ्तों लग सकते है अमेरिका का टेनेसी सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। यहां रविवार दोपहर तक लगभग 3.37 लाख घरों और व्यवसायों में बिजली नहीं थी। लुइसियाना और मिसिसिपी में 1 लाख से ज्यादा घरों में बिजली नहीं थी। केंटकी, जॉर्जिया, अलबामा और वेस्ट वर्जीनिया में भी लाखों घर बिजली के बिना है। बर्फ और बर्फीली बारिश से पेड़ और पावर लाइन टूट गए। टिप्पाह इलेक्ट्रिक पावर ने बताया कि नुकसान बड़ा है। वापस बिजली सप्लाई शुरू करने में कई सप्ताह लग सकते हैं। टेनेसी वैली अथॉरिटी ने कहा कि मुख्य पावर सिस्टम स्थिर है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में बिजली दिक्कत जारी है। माइनस 45°C तक पहुंचा तापमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 राज्यों में इमरजेंसी घोषित किया है। फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) ने कई राज्यों में जरूरी सामान, स्टाफ और सर्च एंड रेस्क्यू टीमों को तैनात किया है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि राज्य को सालों में सबसे लंबी ठंड और सबसे ज्यादा बर्फबारी के लिए तैयार रहना होगा। कनाडा की सीमा के पास के इलाकों में पहले ही रिकॉर्ड 0°C से नीचे है। वॉटरटाउन में तापमान -37 डिग्री सेल्सियस और कोपेनहेगन में -45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। होचुल ने कहा कि हमारे राज्य पर आर्कटिक तूफान का असर हुआ है। यह बेहद कड़ा, हड्डियों को जकड़ने वाला है। पोलर वोर्टेक्स से जूझ रहा है अमेरिका अमेरिका के कई राज्य इस समय भीषण ठंडी हवाओं से जूझ रहे हैं। इसकी बड़ी वजह पोलर वोर्टेक्स (ध्रुवीय भंवर) को माना जा रहा है। पोलर वोर्टेक्स में हवाएं काउंटर क्‍लॉकवाइज (घड़ी की उल्‍टी दिशा) बहती हैं। पोलर वोर्टेक्स भौगोलिक संरचना के कारण आमतौर पर नॉर्थ पोल के चारों ओर घूमता है, लेकिन जब यह दक्षिण की तरफ बढ़ता है तो अमेरिका, यूरोप और एशिया में भारी ठंड लाता है। पोलर वोर्टेक्स के क्या खतरे हो सकते हैं? एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट कैंसिल की भीषण तूफान के कारण एयर इंडिया ने 25 और 26 जनवरी को न्यूयॉर्क और नेवार्क से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। यात्रा संबंधी सलाह में, एयरलाइन ने कहा कि रविवार की सुबह से सोमवार तक न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और आसपास के क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे उड़ान संचालन में दिक्कत हो सकती है। एयर इंडिया ने यात्रियों को अपनी उड़ानों की स्थिति की जांच करने और जरूरत पड़ने पर टिकट कैंसिल करने यह शिफ्ट करने जैसे दूसरे तरीकों पर विचार करने की सलाह दी है। बर्फ हटाने के लिए 1600 स्नो प्लो, 1 लाख 14 हजार टन नमक तैयार इमरजेंसी घोषित राज्यों में नेशनल गार्ड और रेस्क्यू टीमों को तैनात किया गया है। न्यूयॉर्क गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि बर्फ हटाने के लिए पूरे राज्य में 1,600 से ज्यादा स्नो प्लो मशीन और 1,14,000 टन नमक तैयार है। नमक बर्फीली परत को पिघलाता है, जिससे सड़कों से बर्फ हटाने में आसानी होती है। होचुल ने लोगों से घर से काम करने, जरूरी सामान पहले से जमा करने की अपील की है। उन्होंने बर्फ हटाते समय सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। न्यूयॉर्क सिटी मेयर जोहरान ममदानी ने कहा कि 2 इंच बर्फ जमा होने पर हजारों सैनिटेशन वर्कर्स, 700 नमक स्प्रेडर और 2,200 स्नो प्लो तैनात किए जाएंगे। सबवे और बसें चलती रहेंगी, लेकिन लोग घर पर रहने की कोशिश करें। ट्रम्प बोले- हमारी टीम तैयार, 300 जनरेटर और 6 लाख कंबल की व्यवस्था
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य और लोकल अधिकारियों के साथ मिलकर तैयारी कर रही है। फेडरल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (FEMA) भी पूरी तरह तैयार है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मुझे इस हफ्ते अमेरिका में पड़ने वाली बहुत ठंडी लहर और बर्फबारी के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने तैयारियों को लेकर कहा कि “हमारी टीम राज्य और लोकल अधिकारियों के साथ काम कर रही है। FEMA पूरी तरह तैयार है।” FEMA ने 30 सर्च-एंड-रेस्क्यू टीम्स स्टैंडबाय पर रखी हैं। 70 लाख खाने के पैकेट्स और 6 लाख कंबल की व्यवस्था की है। 300 जनरेटर पहले से तैनात किए गए हैं। ————————— ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका के 18 राज्यों में बर्फीले तूफान का खतरा:इमरजेंसी घोषित, 20 करोड़ लोगों पर संकट; 15000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल अमेरिका में बर्फीला तूफान तेज हो गया है। 18 राज्यों में इमरजेंसी ने घोषित कर दी गई है। वहीं दो दिनों में 15000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। नेशनल वेदर सर्विस (NWS) के मुताबिक, 20 करोड़ यानी करीब दो-तिहाई अमेरिकी इस तूफान की चपेट में आ सकते हैं। पूरी खबर पढें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *