सलूम्बर में 10 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर:पहले ही दिन 298 रोगियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 35 मरीजों का होगा ऑपरेशन

सलूम्बर में 10 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर:पहले ही दिन 298 रोगियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 35 मरीजों का होगा ऑपरेशन

सलूंबर आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वाधान में जैन बोर्डिंग सलूंबर में आयोजित 10 दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद शल्य एवं चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। शिविर का उद्घाटन आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजीव भट्ट,सहायक निदेशक भानुकुमार जैन, नेता प्रतिपक्ष प्रभूलाल जैन एवं महावीर इंटरनेशनल के जडावचंद जैन द्वारा किया गया। पूर्व वर्षों में शिविर की सफलता को देखते हुए महावीर इंटरनेशनल द्वारा जनसेवा के इस पुनीत कार्य के लिए स्थल निशुल्क उपलब्ध कराया गया। उद्घाटन अवसर पर नगर परिषद उपसभापति अब्दुल रऊफ, सेवा भारती अध्यक्ष सोहनलाल भलवाड़ा,डॉ. संजय जैन, युवा शाखा अध्यक्ष, गजेन्द्र शाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शिविर का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की। पहले दिन की प्रमुख उपलब्धियां 59 मरीजों की एनसीडी (गैर संचारी रोग) स्क्रीनिंग व उपचार,35 मरीजों का पाइल्स, भगंदर एवं फिस्टुला के लिए क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा पंजीकरण,149 मरीजों ने आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं का लाभ लियाष 65 रोगियों ने पंचकर्म उपचार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। कुल 298 रोगियों को निशुल्क लाभ मिला। कल से योग सत्र की शुरुआत शिविर के दौरान प्रतिदिन प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक निशुल्क योग अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें नागरिकों को योग एवं प्राचीन आयुर्वेदिक पद्धतियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजीव भट्ट ने कहा कि यह शिविर आयुर्वेद एवं योग की शक्ति को समाज तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजन जिला मुख्यालय पर नियमित होने चाहिए। वहीं डॉ. जितेंद्र जोशी, सहायक नोडल अधिकारी ने जिले में आयुर्वेद विभाग द्वारा किए गए नवाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। ओपीडी व पंजीकरण की जानकारी निशुल्क ओपीडी समय: प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक पाइल्स ऑपरेशन के लिए निशुल्क पंजीकरण उपलब्ध होगा। 10 दिन कार्यक्रम के समापन पर शिविर प्रभारी डॉ. अख्तर हुसैन ने सभी अतिथियों,सहयोगी संस्थाओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *