इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:दूषित पानी से 25वीं मौत, रेलवे स्टेशन डॉरमेट्री में खटमल, बदमाशों ने गाड़ियों में लगाई आग

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:दूषित पानी से 25वीं मौत, रेलवे स्टेशन डॉरमेट्री में खटमल, बदमाशों ने गाड़ियों में लगाई आग

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. दूषित पानी से 25वीं मौत इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत हो गई। मौतों का आंकड़ा अब 25 पर पहुंच गया है। भागीरथपुरा के रहने वाले हेमंत गायकवाड़ (51) ने मंगलवार देर रात करीब 3 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर… 2. एमपी-एमएलए कोर्ट में चल सकता है विजय शाह केस ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शाह के खिलाफ अभियोजन पर स्वीकृति देने के लिए सरकार को दो हफ्ते का वक्त दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. गंदे पानी से भरे गड्ढे में बिना सेफ्टी उतारा कर्मचारी दूषित पानी पीने से बुधवार देर रात 25वीं मौत हो गई। इस बीच शहर में इंदौर नगर निगम की घोर लापरवाही एक बार फिर उजागर हो गई है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जोन क्रमांक-20 में बीएसएफ के सामने पानी और ड्रेनेज लाइन के लीकेज सुधार कार्य के दौरान निगम अधिकारियों ने मानवीय सुरक्षा को पूरी तरह ताक पर रख दिया। पढ़ें पूरी खबर… 4. हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में प्रदूषण बोर्ड स्वच्छता के तमगे के पीछे छिपे जल-वायु प्रदूषण के काले सच पर आखिरकार हाईकोर्ट की नजर पड़ गई। इंदौर में बिना अनुमति चल रहे और खुलेआम प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को लेकर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कड़ी फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर… 5. बजरंग दल का हंगामा, युवक की पिटाई की राउ थाना क्षेत्र में मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान अल्ताफ नाम के एक युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोप है कि युवक ने कुछ समय पहले बजरंग दल संगठन को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पढ़ें पूरी खबर… 6. रेलवे स्टेशन पर डॉरमेट्री में फिर मिले खटमल देश का स्वच्छता में नंबर-1 शहर इंदौर एक बार फिर रेलवे की लापरवाही के कारण सुर्खियों में है। इंदौर रेलवे स्टेशन की डॉरमेट्री में ठहरे एक यात्री के बिस्तर पर खटमल मिले हैं। यात्री ने इसका वीडियो बनाकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया। पढ़ें पूरी खबर… 7. युवक ने जहर खाया,अब 4 लोगों पर FIR नवलखा चौराहे पर जहर खाकर जान देने वाले व्यक्ति के मामले में पुलिस ने जांच करते हुए उसके ससुराल के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मृतक की मां और भाई के बयान में ससुराल के लोगों को आरोपी बताया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 8. बदमाशों ने लगाई गाड़ियों में आग:एक्टिवा-दो बाइक जलीं​​​​​​​ तिलक नगर इलाके में मंगलवार रात करीब 1 बजे अज्ञात बदमाशों ने तीन दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। आग की लपटों से एक मकान के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान रहवासियों की नींद खुल गई, जिन्होंने समय रहते आग पर काबू पाया।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 9. स्टार एयर की उड़ानें फिर निरस्त, मुंबई-गोंदिया रूट की फ्लाइटें कैंसिल​​​​​​​ स्टार एयर ने हाल ही में इंदौर से मुंबई और गोंदिया के लिए दोबारा उड़ानें शुरू की थीं, लेकिन उड़ानें निरस्त होने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को इंदौर से मुंबई और गोंदिया के बीच संचालित होने वाली अपनी सभी चार उड़ानों को अचानक निरस्त कर दिया।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 10. ठग के खिलाफ दो मामले दर्ज, कार किराए पर लेकर बेच दी​​​​​​​ कार किराए पर लेकर बेचने और प्रॉपर्टी से जुड़ी ठगी करने वाले सुदामा नगर निवासी युवक के खिलाफ अन्नपूर्णा पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोपी पर इससे पहले भी जूनी इंदौर, राजेंद्र नगर सहित अन्य थानों में ठगी के कई मामले दर्ज होना सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *