नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ मिलेगा..। दूषित पानी से बीमार बुजुर्ग की हालत नाजुक भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बीमार पड़े लोगों में से 5 अब भी अस्पताल में एडमिट हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी को अस्पताल में भर्ती हुए आज पूरा एक महीना हो गया है। पढ़ें पूरी खबर… बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले 2384 चालकों पर कार्रवाई इंदौर में ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। शहर में अलग-अलग जगह ये कार्रवाई की जा रही थी। इसके साथ ही वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 12वीं के छात्र से बेरहमी, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट, अपमानित करने और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। लड़की से दोस्ती को लेकर छात्र को लड़की के भाई सहित उसके 6 दोस्तों ने बेरहमी से पीटा। पढ़ें पूरी खबर… MD ड्रग्स मामले में फरार बदमाश पकड़ाया इंदौर क्राइम ब्रांच ने MD ड्रग्स की तस्करी के मामले में फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। टीम को उसकी लंबे समय से तलाश थी। वह पहले भी मारपीट, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में 5 बार गिरफ्तार हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर… 0. महिला ने किया सुसाइड, पति-सास पर FIR गांधी नगर में रहने वाली एक महिला ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसका पति शव को लेकर अस्पताल पहुंचा था। महिला का मायका देवास में है। मायके पक्ष के लोगों ने पति और सास पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए। पढ़ें पूरी खबर… 0. होटल में मिली नाबालिग लड़की, बजरंग दल का हंगामा राऊ इलाके की एक होटल में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। यहां एक हिंदू नाबालिग लड़की को वर्ग विशेष की आईडी पर ठहराया गया था। उसके साथ वर्ग विशेष का एक युवक भी मौजूद था। पढ़ें पूरी खबर… 0. डांसिंग कॉप रंजीत को सजा, प्रधान आरक्षक से आरक्षक बनाया डांसिंग कॉप के नाम से जाने वाले चर्चित ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत सिंह को महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में सजा मिली है। पुलिस विभाग द्वारा उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक से वापस आरक्षक बना दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 0. सोना-चांदी की दुकान से लाखों की चोरी पाटनीपुरा क्षेत्र में बुधवार रात चोर एक ज्वेलर की दुकान में घुसे और करीब 10 लाख के सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता गुरुवार सुबह चला। एमआईजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 0. एडवोकेट यादव बने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम बुधवार देर रात घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर मनीष यादव ने जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक तुगनावत को निर्वाचित घोषित किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 0. इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस को मिला बड़ा अपग्रेड इंदौर और बिलासपुर के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी! पश्चिम मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 18233/18234 इंदौर-बिलासपुर (नर्मदा) एक्सप्रेस को आधुनिक एलएचबी (लिंके हॉफमैन बुश) रेक में बदलने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर…


