नमस्कार, कानपुर में आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ाई। 8वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे। 22 साल के युवक के शव को पुलिस ने कब्र खोदकर बाहर निकाला। परिजनों ने सीने में चोट के निशान देखकर पुलिस से हत्या का शक जताया था। कोचिंग टीचर ने 10वीं की छात्रा से रेप किया। टीचर ने धमकी दी कि अगर कही शिकायत की तो तुम्हारे मां-बाप और छोटे भाई को मार डालूंगा। नगर निगम में चल रहा मेयर और पार्षदों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के समझाने के बाद भी बात नहीं बनी है। अब लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पूरे मामले को सुलझाएंगे। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।


