श्रीसांवलियाजी मंदिर में 13 दिन में आया 10.79 करोड़ चढ़ावा:दो राउंड में हो गई गिनती पूरी, पिछले साल से लगभग 54 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

श्रीसांवलियाजी मंदिर में 13 दिन में आया 10.79 करोड़ चढ़ावा:दो राउंड में हो गई गिनती पूरी, पिछले साल से लगभग 54 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

मेवाड़ के कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर में 13 दिनों में ही खोले गए भंडार से निकली राशि की गिनती पूरी हुई। सिर्फ दो राउंड की काउंटिंग में भंडार, भेंट कक्ष और ऑनलाइन के जरिए कुल 10 करोड़ 79 लाख 10 हजार 701 रुपए की प्राप्ति हुई है। यह राशि पिछले साल की तुलना में लगभग 54 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। बता दे कि श्री सांवलिया जी मंदिर में साल में सिर्फ एक बार भंडार पूर्णिमा पर यानी होली के समय खोला जाता है, लेकिन उसके 13 दिनों बाद आने वाले अमावस्या से पहले चतुर्दशी को फिर से परम्परा के अनुसार भंडार खोला जाता है। चतुर्दशी के अवसर पर मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभा गौतम की मौजूदगी में भगवान का भंडार खोला गया था, जिसके बाद दान राशि की गिनती शुरू की गई थी। भंडार से निकली करोड़ों की राशि, दो चरणों में हुई गणना भंडार से निकली नकदी की गिनती दो राउंड में पूरी की गई, जो गुरुवार देर रात तक चली। पहले चरण में 6 करोड़ 92 लाख 17 हजार 500 रुपए की गणना की गई, जबकि दूसरे चरण में 1 लाख 49 हजार 825 रुपए और गिने गए। इस तरह, केवल भंडार से ही कुल 6 करोड़ 93 लाख 67 हजार 325 रुपए की प्राप्ति हुई। गिनती के दौरान पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई और सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। भेंट कक्ष और ऑनलाइन से भी बड़ी आमदनी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने भंडार के अलावा भेंट कक्ष और ऑनलाइन माध्यम से भी खुलकर दान किया। इन दोनों माध्यमों से कुल 3 करोड़ 85 लाख 43 हजार 376 रुपए की प्राप्ति हुई। इस तरह भंडार और अन्य माध्यमों को मिलाकर कुल राशि 10 करोड़ 79 लाख से ज्यादा पहुंच गई। सोना-चांदी का भी आया चढ़ावा नकदी के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने सोना और चांदी भी बड़ी मात्रा में चढ़ाया है। मंदिर प्रशासन के सदस्य पवन तिवारी ने बताया कि इस बार 985 ग्राम 200 मिलीग्राम सोना और 32 किलो 913 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है। इन सभी की अलग से गिनती कर रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पिछले साल से कई गुना ज्यादा बढ़ा चढ़ावा अगर पिछले साल 2025 की बात करें तो होली के बाद 13 दिनों में भंडार से करीब 4 करोड़ 49 लाख रुपए और भेंट कक्ष व ऑनलाइन से लगभग 1 करोड़ 42 लाख रुपए की प्राप्ति हुई थी। इसके मुकाबले इस बार कुल चढ़ावा 10 करोड़ 79 लाख रुपए से ज्यादा पहुंच गया है, जो लगभग 54 प्रतिशत से भी ज्यादा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *