पूर्णिया में नगर निगम के जेई के बंद घर से 10.50 लाख की चोरी हुई है। बेखौफ चोर परिजनों की गैरमौजूदगी में खिड़की के रास्ते घर में घुसे। कैश और जेवरात ले उड़े। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पैनोरमा ई-होम अपार्टमेंट की है। नगर निगम के जेई कुनील कुमार ने बताया कि पैनोरमा ई-होम में किराए का घर लेकर पत्नी के साथ रहते हैं। पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई थी। रोजाना की तरह सुबह करीब 9:30 बजे विभाग के काम से घर बंद करके फील्ड निरीक्षण के लिए चला गया। वापस लौटने पर जैसे ही दरवाजा खोला घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। जबकि अलमीरा खुला था और लॉकर टूटी थी। चोर फ्लैट के अंदर रखे 50 हजार कैश और करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। जेवरात में हार, चेन, अंगूठी और अन्य कीमती ज्वेलरी शामिल है। जांच के लिए पहुंची पुलिस कुनील कुमार ने आगे बताया कि चोर घर का विंडो तोड़ घर में घुसे थे। वारदात को बड़ी ही सफाई से अंजाम दिया गया। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इस बड़ी चोरी की घटना के बाद पैनोरमा ई-होम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। अपार्टमेंट में गार्ड की मौजूदगी और निगरानी को लेकर पहले भी शिकायतें होती रही हैं। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन के आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूर्णिया में नगर निगम के जेई के बंद घर से 10.50 लाख की चोरी हुई है। बेखौफ चोर परिजनों की गैरमौजूदगी में खिड़की के रास्ते घर में घुसे। कैश और जेवरात ले उड़े। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पैनोरमा ई-होम अपार्टमेंट की है। नगर निगम के जेई कुनील कुमार ने बताया कि पैनोरमा ई-होम में किराए का घर लेकर पत्नी के साथ रहते हैं। पत्नी कुछ दिन पहले मायके गई थी। रोजाना की तरह सुबह करीब 9:30 बजे विभाग के काम से घर बंद करके फील्ड निरीक्षण के लिए चला गया। वापस लौटने पर जैसे ही दरवाजा खोला घर में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। जबकि अलमीरा खुला था और लॉकर टूटी थी। चोर फ्लैट के अंदर रखे 50 हजार कैश और करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। जेवरात में हार, चेन, अंगूठी और अन्य कीमती ज्वेलरी शामिल है। जांच के लिए पहुंची पुलिस कुनील कुमार ने आगे बताया कि चोर घर का विंडो तोड़ घर में घुसे थे। वारदात को बड़ी ही सफाई से अंजाम दिया गया। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इस बड़ी चोरी की घटना के बाद पैनोरमा ई-होम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। अपार्टमेंट में गार्ड की मौजूदगी और निगरानी को लेकर पहले भी शिकायतें होती रही हैं। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवेदन के आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


