भास्कर संवाददाता|सागर सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को आपातकालीन चिकित्सा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पद्माकर सभागार में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले में चयनित 246 सड़क सुरक्षा मित्र शामिल होंगे। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने व उनकी हैंडलिंग के संबंध में बताया जाएगा।


