सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमरी वार्ड संख्या 2 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.88 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई विशेश्वर शर्मा उर्फ विष्णु शर्मा के घर पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि उनकी पत्नी मालो देवी द्वारा अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि डुमरी वार्ड 2 में गांजा की खेप पहुंचने की गुप्त जानकारी मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई। पुलिस जब घर पहुंची तो तलाशी के दौरान 1.88 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। हालांकि छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मालो देवी मौके से फरार हो गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने फरार महिला की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने में सहयोग मिलेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सुपौल के करजाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुमरी वार्ड संख्या 2 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 1.88 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई विशेश्वर शर्मा उर्फ विष्णु शर्मा के घर पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि उनकी पत्नी मालो देवी द्वारा अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। करजाइन थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि डुमरी वार्ड 2 में गांजा की खेप पहुंचने की गुप्त जानकारी मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम गठित कर त्वरित छापेमारी की गई। पुलिस जब घर पहुंची तो तलाशी के दौरान 1.88 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। हालांकि छापेमारी के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर मालो देवी मौके से फरार हो गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने फरार महिला की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में चल रहे अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने में सहयोग मिलेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार महिला की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


