होलिका दहन को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट है। एहतियातन सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्य अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी तरह की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। पटना को 4 जोन में बांटकर 435 के करीब फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी तरह की चुनौती से निपटने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके नोडल पदाधिकारी जिला अग्निशमन पदाधिकारी रैंक के हैं। सारे क्षेत्र की रूट मैपिंग पहले से करके एक कनेक्टिविटी बनाई गई है। ताकि आपात स्थिति में 2 मिनट के भीतर घटनास्थल पर रिस्पांस किया जा सके। एरिया डोमिनेशन शुरू उन्होंने बताया कि गली मोहल्ले में लोगों को जागरुक भी किया गया है। मिक्सड टेक्नोलॉजी बाइक के जरिए एरिया डोमिनेशन भी किया जा रहा है। 445 ऐसे स्थलों को चिन्हित किया गया है, सेफ्टी के लिहाज से सहज नहीं है। क्योंकि पास में या तो हाई राइज बिल्डिंग की दूरी कम है, चौक चौराहे हैं, या महत्वपूर्ण स्थल पेट्रोल पंप, वेंडिंग जोन हैं। ऐसे भी इन जगहों पर गाड़ियां तैनात की गई हैं। जांच करेंगे नोडल पदाधिकारी राज्य अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि कमी और पदाधिकारी जिन जगहों पर प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। उन्हें अलर्ट मोड में रखा गया है। समय से अपनी लोकेशन पर मौजूद है, या नहीं है इसकी जांच नोडल पदाधिकारी करते रहेंगे। किसी तरह की लापरवाही पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होलिका दहन को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट है। एहतियातन सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राज्य अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी तरह की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। पटना को 4 जोन में बांटकर 435 के करीब फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी तरह की चुनौती से निपटने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके नोडल पदाधिकारी जिला अग्निशमन पदाधिकारी रैंक के हैं। सारे क्षेत्र की रूट मैपिंग पहले से करके एक कनेक्टिविटी बनाई गई है। ताकि आपात स्थिति में 2 मिनट के भीतर घटनास्थल पर रिस्पांस किया जा सके। एरिया डोमिनेशन शुरू उन्होंने बताया कि गली मोहल्ले में लोगों को जागरुक भी किया गया है। मिक्सड टेक्नोलॉजी बाइक के जरिए एरिया डोमिनेशन भी किया जा रहा है। 445 ऐसे स्थलों को चिन्हित किया गया है, सेफ्टी के लिहाज से सहज नहीं है। क्योंकि पास में या तो हाई राइज बिल्डिंग की दूरी कम है, चौक चौराहे हैं, या महत्वपूर्ण स्थल पेट्रोल पंप, वेंडिंग जोन हैं। ऐसे भी इन जगहों पर गाड़ियां तैनात की गई हैं। जांच करेंगे नोडल पदाधिकारी राज्य अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार नट ने बताया कि कमी और पदाधिकारी जिन जगहों पर प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। उन्हें अलर्ट मोड में रखा गया है। समय से अपनी लोकेशन पर मौजूद है, या नहीं है इसकी जांच नोडल पदाधिकारी करते रहेंगे। किसी तरह की लापरवाही पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


