सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access भारत में लॉन्च:कीमत ₹1.88 लाख; LFP बैटरी से 95Km रेंज, 71 kmph टॉप स्पीड

सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access भारत में लॉन्च:कीमत ₹1.88 लाख; LFP बैटरी से 95Km रेंज, 71 kmph टॉप स्पीड

सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.88 लाख रुपए रखी गई है। स्कूटर में 3.07 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 95Km तक की रेंज देती है। कंपनी ने डीलरशिप पर इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। सुजुकी e-Access के स्पेसिफिकेशंस e-Access में परमानेंट मैग्नेट मोटर लगा है, जो 5.5 bhp की पीक पावर और 15 Nm टॉर्क देता है। इसकी टॉप स्पीड 71Kmph है। स्कूटर का वजन 122Kg और सीट हाइट 765 mm है। इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील्स, आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। चार्जिंग की बात करें तो पोर्टेबल चार्जर से फुल चार्ज होने में 6 घंटे 40 मिनट से ज्यादा समय लगता है। वहीं कंपनी के DC फास्ट चार्जर से 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। सुजुकी के 240 से ज्यादा शोरूम पर DC फास्ट चार्जर और सभी डीलरशिप पर AC चार्जर अवेलेबल हैं। चार ड्यूल-टोन कलर ऑप्शंस में अवेलेबल स्कूटर चार ड्यूल-टोन कलर ऑप्शंस में आती है। इनमें ब्लैक/रेड, व्हाइट/ग्रे, ग्रीन/ग्रे और ब्लू/ग्रे शामिल हैं। डिजाइन पेट्रोल Access से काफी अलग है, आगे LED लाइटिंग और स्पोर्टी लुक दिया गया है। कॉम्पिटिटर्स से कितनी महंगी है स्कूटर e-Access की कीमत अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। बजाज चेतक के टॉप वेरिएंट से यह 50 हजार रुपए से ज्यादा महंगी है। वहीं इसकी कीमत TVS iQube ST (5.3 kWh बैटरी वाली) और Ather Rizta के 3.7 kWh वेरिएंट से भी 30 हजार रुपए से ज्यादा है। पेट्रोल Access के टॉप मॉडल से दोगुनी से ज्यादा कीमत पर यह इलेक्ट्रिक वर्जन आई है। कंपनी ने लॉन्च पर क्या कहा सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर केनिची उमेदा ने कहा कि e-Access कंपनी का पहला ग्लोबल स्ट्रैटेजिक बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल है। इसमें लॉन्ग लाइफ बैटरी, अच्छी हैंडलिंग, स्मूथ एक्सीलरेशन और हाई क्वालिटी फिट एंड फिनिश दिया गया है। e-Access को ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाया गया था सुजुकी e-Access को सबसे पहले जनवरी 2025 में ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था। उस समय जून 2025 में लॉन्च की प्लानिंग थी, लेकिन इसे डिले कर दिया गया था। इसका प्रोडक्शन गुरुग्राम प्लांट में शुरू हो चुका है। LFP बैटरी इसलिए चुनी गई क्योंकि यह लॉन्ग लाइफ वाली होती है और सेफ्टी में बेहतर है, हालांकि रेंज थोड़ी कम मिलती है। भारत में चार्जिंग नेटवर्क बढ़ा रही कंपनी यह सुजुकी की भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की शुरुआत है। कंपनी चार्जिंग नेटवर्क बढ़ा रही है और सर्विस सेंटर्स को EV रेडी कर रही है। रियल वर्ल्ड में रेंज 65-75km के आसपास रहने की उम्मीद है। अगर कीमत को देखते हुए बिक्री अच्छी रही तो आगे और मॉडल्स आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *