सीवान में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत:दांत का इलाज कराने बाजार जा रही थी महिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सीवान में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत:दांत का इलाज कराने बाजार जा रही थी महिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के गोरेयाकोठी बाजार में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला दांत का इलाज कराने के लिए बाजार जा रही थी, इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतका की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सीसई गांव निवासी योगेंद्र यादव की 40 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रभा देवी शनिवार को गोरेयाकोठी बाजार में डॉक्टर को दांत दिखाने और दवा लेने के लिए घर से निकली थीं। जब वह बाजार के पोखरा के समीप पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने गोरेयाकोठी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। शांत स्वभाव की महिला थी इस घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रभा देवी एक शांत स्वभाव की महिला थीं और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में हमेशा आगे रहती थीं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं इस मामले में गोरेयाकोठी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मौके से पकड़े गए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लेकर थाना लाया गया है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के गोरेयाकोठी बाजार में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला दांत का इलाज कराने के लिए बाजार जा रही थी, इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतका की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सीसई गांव निवासी योगेंद्र यादव की 40 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रभा देवी शनिवार को गोरेयाकोठी बाजार में डॉक्टर को दांत दिखाने और दवा लेने के लिए घर से निकली थीं। जब वह बाजार के पोखरा के समीप पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने गोरेयाकोठी थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। शांत स्वभाव की महिला थी इस घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रभा देवी एक शांत स्वभाव की महिला थीं और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में हमेशा आगे रहती थीं। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। वहीं इस मामले में गोरेयाकोठी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मौके से पकड़े गए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लेकर थाना लाया गया है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *