भास्कर संवाददाता | करड़ावद थांदला–बदनावर रोड पर सोमवार देर रात एक बजे सड़क दुर्घटना मे पेटलावद के दवा व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई और पिता को चोट लगी है। यश वैष्णव अपने पिता राजीव वैष्णव व भाई चेतन के साथ इंदौर से झाबुआ लौट रहे थे। रात एक बजे माही नदी के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रहे वाहन को बचाने में उनकी बीएमडब्ल्यू कार नंबर डीएल-4सी-2232 असंतुलित होकर पलटकर गड्ढे में जा गिरी। यश को दुर्घटना में गंभीर चोट आई। उनका पेटलावद अस्पताल में उपचार कराय गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सामने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।


