सहरसा सदर थाने की पुलिस ने एक अपराधी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई सहरसा नगर निगम के कायस्थ टोला में की गई। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहरसा सदर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। युवक अवैध गतिविधियों और शराब बिक्री में संलिप्त था सूचना के अनुसार, सहरसा नगर निगम के कायस्थ टोला वार्ड नंबर 31 स्थित अशोक कुमार मिश्रा के मकान में किराएदार के रूप में रह रहा एक युवक अवैध गतिविधियों और शराब बिक्री में संलिप्त था। जानकारी मिलने के बाद, पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और सदर थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मकान की विधिवत घेराबंदी कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से तत्परता पूर्वक पकड़ लिया गया। देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी पहचान सहरसा सदर थाना इलाके के विद्यापति नगर वार्ड नंबर 19 निवासी 29 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में बताई। पुलिस द्वारा घर की तलाशी ली गई तो आरोपी के कमरे से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। सभी बरामद सामान जब्त कर संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और उसकी पिछली गतिविधियों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राम राज सिंह और बालेश्वर कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे। सहरसा सदर थाने की पुलिस ने एक अपराधी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई सहरसा नगर निगम के कायस्थ टोला में की गई। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहरसा सदर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। युवक अवैध गतिविधियों और शराब बिक्री में संलिप्त था सूचना के अनुसार, सहरसा नगर निगम के कायस्थ टोला वार्ड नंबर 31 स्थित अशोक कुमार मिश्रा के मकान में किराएदार के रूप में रह रहा एक युवक अवैध गतिविधियों और शराब बिक्री में संलिप्त था। जानकारी मिलने के बाद, पुलिस ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराया और सदर थाने की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मकान की विधिवत घेराबंदी कर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की मदद से तत्परता पूर्वक पकड़ लिया गया। देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद पूछताछ में व्यक्ति ने अपनी पहचान सहरसा सदर थाना इलाके के विद्यापति नगर वार्ड नंबर 19 निवासी 29 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में बताई। पुलिस द्वारा घर की तलाशी ली गई तो आरोपी के कमरे से एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। सभी बरामद सामान जब्त कर संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और उसकी पिछली गतिविधियों की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में सहरसा सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राम राज सिंह और बालेश्वर कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।


