टीकमगढ़ में गुरुवार को आसमान में बादल छाए हैं और सर्द हवाओं का दौर जारी रहा। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री था, जो बुधवार को घटकर 20.4 डिग्री पर आ गया। रात का न्यूनतम तापमान मंगलवार और बुधवार दोनों दिन 13 डिग्री दर्ज किया गया। भू अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 48 घंटे के दौरान जिले में औसतन 0.5 इंच बारिश हुई है। इसमें मोहनगढ़ और लिधौरा तहसील में करीब आधा इंच वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। शनिवार से दिन और रात के तापमान में वृद्धि शुरू होगी, लेकिन सोमवार को एक बार फिर बारिश का अनुमान जताया गया है। किसान बोले- ओलावृष्टि होने पर गेहूं को नुकसान किसान रामदयाल यादव ने बताया कि अधिक बारिश चना और मसूर की फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि केवल बारिश होती है तो गेहूं को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन आंधी-तूफान या ओलावृष्टि होने पर बड़े पैमाने पर फसलें चौपट हो सकती हैं।


