शहीदों की स्मृति में पीएमटी छात्रावास में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू की गई

कांकेर| शहीद वीर नारायण सिंह व गुरु घासीदास जयंती की स्मृति में संयुक्त पीएमटी छात्रावास कांकेर में 5 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 फरवरी की सुबह 7 बजे उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में छात्रावास के सभी खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्साह का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर अतिथि के रूप में मुख्य लिपिक सीएमओ कार्यालय साधुराम नेताम, प्रोफेसर शरद ठाकुर प्रोफेसर तथा अधीक्षक कमलेश्वर रामटेके थे। अतिथियों ने शहीद वीर नारायण सिंह व गुरु घासीदास जी के आदर्शों को याद करते हुए युवाओं को खेलों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं। इस अवस पर शिवलाल मंडावी, संजय नेताम, गुमल सलाम, रवि मरकाम, राजेश मरकाम, उमेश गावड़े, रमेश नेताम, अखिलेश कुंजाम, लक्ष्मण दीपक, संजू नेताम, लिकेश जुर्री, नेमीचंद महवे, दीपक कोर्राम, सुरेश नेताम आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता का समापन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *