टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार का दिन भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया, वहीं टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। इन नतीजों से वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह हो गया। 1 मार्च को कोलकाता में यह मैच होगा, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ग्रुप-2 का मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड जीता तो टीम इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को एक जीत चाहिए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है। वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका ने हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: न्यूजीलैंड जीता तो पाकिस्तान बाहर ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी। न्यूजीलैंड अगर जीता तो ग्रुप में नंबर-1 पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। वहीं इंग्लैंड जीता तो टीम टॉप पर फिनिश करेगी और ग्रुप-1 में नंबर-2 पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को फायदा मिलेगा। क्योंकि हारने के बाद कीवी टीम 3 पॉइंट्स पर अटक जाएगी। 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। पाकिस्तान जीता और उनका रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर रहा तो टीम नॉकआउट में पहुंच जाएगी। अगर जीतने के बाद भी पाकिस्तान का रन रेट न्यूजीलैंड से खराब रहा तो कीवी टीम नॉकआउट में एंट्री कर लेगी। श्रीलंका जीता तो भी पाकिस्तान बाहर होगा और आज हारने पर भी न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर जाएगा। ———————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप भारत ने दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया:एक इनिंग में हाईएस्ट सिक्स भी लगाए; दोनों टीमों ने मिलकर 440 रन बनाए गुरुवार को टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 440 रन बनाए। पृूरी खबर टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार का दिन भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया, वहीं टीम इंडिया ने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया। इन नतीजों से वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट की तरह हो गया। 1 मार्च को कोलकाता में यह मैच होगा, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। आज न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच ग्रुप-2 का मुकाबला होगा। न्यूजीलैंड जीता तो टीम इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वर्ल्ड कप का गणित… ग्रुप-1: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा भारत को एक जीत चाहिए साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 स्टेज में लगातार 2 मैच जीत लिए। टीम 4 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गई। जिम्बाब्वे दूसरी हार के बाद नॉकआउट की रेस से बाहर हो गई। अब जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच 1 मार्च को मुकाबला होगा। साउथ अफ्रीका जीतकर ग्रुप-1 में टॉप पर फिनिश कर सकता है। वहीं जिम्बाब्वे जीतकर साउथ अफ्रीका को नंबर-2 पर खिसका सकता है। वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका ने हरा दिया। इससे भारत और विंडीज के पास सुपर-8 में 1 जीत और 1 हार हो गई। अब दोनों टीमें 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला नॉकआउट ही होगा। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। ग्रुप-2: न्यूजीलैंड जीता तो पाकिस्तान बाहर ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने 2 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम आज न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ेगी। न्यूजीलैंड अगर जीता तो ग्रुप में नंबर-1 पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। वहीं इंग्लैंड जीता तो टीम टॉप पर फिनिश करेगी और ग्रुप-1 में नंबर-2 पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल खेलेगी। न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को फायदा मिलेगा। क्योंकि हारने के बाद कीवी टीम 3 पॉइंट्स पर अटक जाएगी। 28 फरवरी को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच होगा। पाकिस्तान जीता और उनका रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर रहा तो टीम नॉकआउट में पहुंच जाएगी। अगर जीतने के बाद भी पाकिस्तान का रन रेट न्यूजीलैंड से खराब रहा तो कीवी टीम नॉकआउट में एंट्री कर लेगी। श्रीलंका जीता तो भी पाकिस्तान बाहर होगा और आज हारने पर भी न्यूजीलैंड क्वालिफाई कर जाएगा। ———————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ————————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप भारत ने दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया:एक इनिंग में हाईएस्ट सिक्स भी लगाए; दोनों टीमों ने मिलकर 440 रन बनाए गुरुवार को टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 440 रन बनाए। पृूरी खबर
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर


