सीपीआईएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने ईरान पर इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले को गलत बताया है। उन्होंने इस मामले पर भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका दुनिया पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। वृंदा करात पाकुड़ जिले के महेशपुर में थीं, जहां वे दिल्ली में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाली रैली के लिए निकाली गई यात्रा के तहत पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ईरान पर हमले के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कथित अपमान और अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। देश की विदेश नीति पूरी तरह से विफल: वृंदा करात उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान भारत का मित्र देश रहा है, फिर भी प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर मौन हैं। वृंदा करात ने आरोप लगाया कि देश की विदेश नीति पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि का भी उल्लेख किया और कहा कि इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह तो अभी शुरुआत है। अभी आगे महंगाई और बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को तेल खरीदने के लिए अमेरिका से अनुमति लेनी पड़ रही है, जो देश की संप्रभुता पर सवाल उठाता है। ‘चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध पूरे देश में’ मुख्य चुनाव आयुक्त को काला झंडा दिखाए जाने की घटना पर वृंदा करात ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध पूरे देश में उठ रहा है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। इसके अतिरिक्त, वृंदा करात ने पाकुड़ जिले में कोयला उत्खनन में लगी कंपनी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी विस्थापितों को उचित सुविधाएं प्रदान नहीं कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें आवेदन भी सौंपे। इस अवसर पर पार्टी की ओर से प्रकाश विप्लव, शिवानी नहापाल, सुजित भट्टाचार्य, देवाशीष दत्त गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सीपीआईएम की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने ईरान पर इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले को गलत बताया है। उन्होंने इस मामले पर भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसका दुनिया पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। वृंदा करात पाकुड़ जिले के महेशपुर में थीं, जहां वे दिल्ली में पार्टी द्वारा आयोजित होने वाली रैली के लिए निकाली गई यात्रा के तहत पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ईरान पर हमले के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के कथित अपमान और अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। देश की विदेश नीति पूरी तरह से विफल: वृंदा करात उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान भारत का मित्र देश रहा है, फिर भी प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर मौन हैं। वृंदा करात ने आरोप लगाया कि देश की विदेश नीति पूरी तरह से विफल हो चुकी है। उन्होंने ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि का भी उल्लेख किया और कहा कि इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यह तो अभी शुरुआत है। अभी आगे महंगाई और बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को तेल खरीदने के लिए अमेरिका से अनुमति लेनी पड़ रही है, जो देश की संप्रभुता पर सवाल उठाता है। ‘चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध पूरे देश में’ मुख्य चुनाव आयुक्त को काला झंडा दिखाए जाने की घटना पर वृंदा करात ने कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध पूरे देश में उठ रहा है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर सवाल उठाए हैं। इसके अतिरिक्त, वृंदा करात ने पाकुड़ जिले में कोयला उत्खनन में लगी कंपनी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी विस्थापितों को उचित सुविधाएं प्रदान नहीं कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें आवेदन भी सौंपे। इस अवसर पर पार्टी की ओर से प्रकाश विप्लव, शिवानी नहापाल, सुजित भट्टाचार्य, देवाशीष दत्त गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


