प्रयागराज के पुरामुफ्ती में एक विवादित भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसे वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मूर्ति स्थापित करने वाले पक्ष का कहना है कि यह भूमि पहले से अंबेडकर प्रतिमा स्थल रही है वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से माहौल बिगड़ने के लिए मूर्ति विवादित भूमि पर रखी गई है। जानकारी पर कई थानों की फोर्स लेकर पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और दोनों पक्षों से बातचीत में जुटे हुए हैं। पुरामुफ्ती के फतेहपुर घाट का मामला
मामला पुरामुफ्ती थाने के फतेहपुर घाट गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां एक विवादित भूमि है। कुछ लोग इसे अंबेडकर प्रतिमा स्थल बताते हैं जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध करता है। कई साल पहले यहां डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित थी लेकिन उसे फिर तत्कालीन प्रशासन की ओर से हटवा दिया गया था। बुधवार को खुद को किसान यूनियन पदाधिकारी बताने वाले कुछ लोग और उनके समर्थक गांव में पहुंच गए और वह विवादित भूमि पर अंबेडकर प्रतिमान स्थापित कर दी। थाने के बाहर पहुंचकर की नारेबाजी इसकी जानकारी हुई तो दूसरा पक्ष भी आ गया और फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। वहां देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी हुई तो पहले पूरामुफ्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अनुमति पत्र मांगा तो मूर्ति स्थापित करने वाले पक्ष के कुछ लोग थाने के बाहर पहुंच गए और वहां नारेबाजी करने लगे। इनमें महिलाएं भी शामिल थी। डीसीपी ने संभाली स्थिति जानकारी पर डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य समेत अन्य अफसर भी आ गए और कई थाने की फोर्स भी बुला ली गई। खबर लिखे जाने तक पुलिस अफसर दोनों पक्षों से बातचीत में जुटे थे। डीसीपी सिटी ने बताया कि एक विवादित भूमि पर मूर्ति रखने को लेकर दो पक्षों में मतभेद है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। स्थिति नियंत्रण में है।


