विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी:12 टीमें खेलेंगी 33 मुकाबले, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से शुरू होगा भारत का अभियान

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी:12 टीमें खेलेंगी 33 मुकाबले, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से शुरू होगा भारत का अभियान

ICC ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। मेजबान इंग्लैंड 12 जून को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में श्रीलंका से खेलेगा। टूर्नामेंट का 10वां एडिशन 12 जून से 5 जुलाई तक खेला जाएगा। टीम इंडिया 14 जून को अपना अभियान इस टूर्नामेंट में शुरू करेगी। भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड भी मौजूद हैं। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी
ICC ने 12 टीमों को 6-6 टीमों के 2 ग्रुप में बांटा है। इन दोनों ग्रुप की टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमें सेमीफाइनल में क्वॉलिफाई करेंगी। ICC के सीईओ का बयान
ICC के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा, विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी होना, इस ग्लोबल प्रीमियर स्पोर्टिंग इवेंट से पहले एक अहम पड़ाव है। यह इवेंट ICC के विमेंस क्रिकेट में लगातार इन्वेस्टमेंट का हिस्सा है, जिसमें ज्‍यादा भागीदारी और हाई-परफॉर्मेंस के तरीके, इवेंट और प्रोडक्शन स्टैंडर्ड, टूर्नामेंट प्राइज मनी, मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन और कमर्शियल पार्टनरशिप शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल टीम रही है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक रिकॉर्ड छह बार खिताब अपने नाम किया है और कई बार फाइनल तक पहुंचकर अपनी बादशाहत साबित की है। इसके अलावा इंग्लैंड ने 2009 में पहला एडिशन जीतकर इतिहास रचा, जबकि वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था। ————————————— क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *