विधानसभा; महाराजा-महारानी कॉलेज की जमीन जेडीए-निगम के नाम करने पर बवाल

शाहपुरा विधायक मनीष यादव ने उठाया मुद्दा जयपुर | जिले की शाहपुरा सीट से कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने विधानसभा में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्थानों की अनदेखी को लेकर राज्य सरकार पर तीखे हमले किए। यादव ने जयपुर के प्रतिष्ठित महाराजा और महारानी महाविद्यालयों की बेशकीमती जमीन को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) और नगर निगम के नाम हस्तांतरित करने के फैसले पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इसे अवैध बताते हुए सरकार की मंशा पर संदेह जताया है। विधायक ने सदन में दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि महाराजा कॉलेज की 48 बीघा 10 बिस्वा और महारानी कॉलेज की 29 बीघा 17 बिस्वा भूमि का नामांतरण मई-जून में संख्या 49 व 50 के माध्यम से जेडीए और निगम के नाम कर दिया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि इस भूमि को पुनः कॉलेजों के नाम सुरक्षित नहीं किया गया, तो भविष्य में सरकार इसका व्यावसायिक उपयोग या नीलामी कर सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *