विदेशी ट्रिप पर निकले दिलजीत दोसांझ:बारिश में सड़क पर पैदल चलते दिखे, 2006 की पहली रील शेयर की, विदेशी बैंड संग मास्ती की

विदेशी ट्रिप पर निकले दिलजीत दोसांझ:बारिश में सड़क पर पैदल चलते दिखे, 2006 की पहली रील शेयर की, विदेशी बैंड संग मास्ती की

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। खास बात यह है कि इस बार वह अपनी टीम के बिना अकेले ही सोलो ट्रिप पर निकले हुए हैं। दिलजीत अपनी इस यात्रा से जुड़े पल लगातार सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। हाल ही में दिलजीत ने 2 वीडियो पोस्ट किए, जिसे पहले को उन्होंने साल 2006 की अपनी पहली रील बताया। इस वीडियो में वह बारिश के बीच एक सड़क पर पैदल चलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिलजीत बताते हैं कि वह पिछले करीब आधे घंटे से वॉक कर रहे हैं और अब शहर में पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने छतरी और टोपी खरीदी है। वह यह भी कहते हैं कि घर पहुंचकर अपनी जैकेट बदलेंगे। मजाकिया अंदाज में दिलजीत कहते हैं कि आज भी उनके पास टैक्सी नहीं है और कल भी उनके पास टैक्सी नहीं होगी। इस दौरान वह पूरी तरह रिलैक्स मूड में दिखाई दिए। इसके अलावा दूसरे वीडियो में विदेशी बैंड के साथ मस्ती करते दिखे। इस दौरान एक महिला ने उन्हें बादाम भी खिलाए। विदेशी बैंड के साथ मस्ती करते दिखे दिलजीत इसके अलावा दिलजीत ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फंकी कपड़ों में नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, “आज तो धूप निकली है… न धूप रहनी, न छांव बंदिया, न पियो रहना, न मां बंदिया, हर शै ने आखिर मुक जाना, इक रहना रब दा नां बंदिया।” इस वीडियो में भी दिलजीत मस्ती भरे और बेफिक्र अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ इस वीडियो में दिलजीत एक विदेशी बैंड के पास बैठकर मस्ती करते दिखे। बाद में बैंड के लोगों ने उन्हें कुर्सी भी दे दी। खास बात यह रही कि विदेशी बैंड के लोग दिलजीत को पहचान नहीं पाए कि वह भारत के इतने बड़े सिंगर हैं। बैंड के लोग उन्हें अपने ग्रुप में शामिल होने का ऑफर भी देते नजर आए। दिलजीत को महिला ने बादाम खिलाया दिलजीत कहते हैं- मैं इन लोगों को क्या बताऊं कि मेरा अपना ग्रुप है। इस दौरान एक महिला दिलजीत को बादाम खिलाती भी नजर आई, जिस पर दिलजीत ने मुस्कुराते हुए उनका धन्यवाद किया। दिलजीत ने पंजाबी में कहा- बंदे बहुत घैंट सी, कहंदे जॉइन द ग्रुप मैं इन्हां नूं की दसां मेरा अपना ग्रुप है। दिलजीत ने कहा कि वह अकेले आए हैं और अकेले ही लौटेंगे। उन्होंने इसे अपनी सोलो ट्रिप बताया। वीडियो के अंत में दिलजीत सुंदर मौसम का आनंद लेते दिखे और कहते नजर आए कि अब जाकर दूध पीना है और जुकाम की रेमेडी लेकर आराम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *