पटना|पटना हाई कोर्ट में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 280 मामले सुनवाई के लिए लिये गए। इनमें से 189 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों के समाधान से कुल 2,11,31,425 रुपए की समझौता राशि तय हुई। आंकड़ों के अनुसार, मोटर दुर्घटना दावा मामलों में सबसे अधिक आर्थिक समझौता हुआ। इस श्रेणी के 98 मामलों को लिया गया, जिनमें से 28 मामलों का निपटारा कर लगभग 2.11 करोड़ रुपए का सेटलमेंट कराया गया। इसके अलावा अवमानना से जुड़े एमजेसी के 158 मामलों को सूचीबद्ध किया गया, जिनमें से 146 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं सेवा मामलों (वेतन, भत्ते व सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित) के 22 मामलों में से 15 मामलों का भी निपटारा हुआ। पटना|राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आह्वान पर पटना न्याय मंडल में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 7033 मुकदमे निपटाए गए। पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव पल्लवी आनंद ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पटना के प्रधान जिला जज रूपेश देव की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 3782 मुकदमों का निपटारा समझौते के आधार पर किया गया। वहीं 3251 वैसे मामलों का निपटारा किया गया, जो अभी न्यायालय में दाखिल नहीं हुए थे। इन मुकदमों में 20 करोड़ 18 लाख 45 हजार 321 रुपए का समझौता हुआ। मुख्य रूप से ट्रैफिक, बिजली बिल, संधि योग्य आपराधिक मामले एवं चेक बाउंस से संबंधित मुकदमों का निपटारा हुआ। पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर इस बार ट्रैफिक चालान से संबंधित 2200 मुकदमों की सुनवाई हुई, जिनमें से 1816 मुकदमों का निपटारा किया गया। पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सह राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के मुख्य संरक्षक मुख्य न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने स्वयं पटना सिविल कोर्ट में आयोजित लोक अदालत का निरीक्षण किया। उनके साथ पटना हाई कोर्ट के महानिबंधक प्रदीप कुमार मल्लिक भी उपस्थित थे। पटना न्याय मंडल में पटना सदर सिविल कोर्ट, दानापुर, बाढ़, मसौड़ी, पटना सिटी और पालीगंज के अनुमंडलीय सिविल कोर्ट शामिल हैं। पटना|पटना हाई कोर्ट में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 280 मामले सुनवाई के लिए लिये गए। इनमें से 189 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों के समाधान से कुल 2,11,31,425 रुपए की समझौता राशि तय हुई। आंकड़ों के अनुसार, मोटर दुर्घटना दावा मामलों में सबसे अधिक आर्थिक समझौता हुआ। इस श्रेणी के 98 मामलों को लिया गया, जिनमें से 28 मामलों का निपटारा कर लगभग 2.11 करोड़ रुपए का सेटलमेंट कराया गया। इसके अलावा अवमानना से जुड़े एमजेसी के 158 मामलों को सूचीबद्ध किया गया, जिनमें से 146 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं सेवा मामलों (वेतन, भत्ते व सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित) के 22 मामलों में से 15 मामलों का भी निपटारा हुआ। पटना|राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आह्वान पर पटना न्याय मंडल में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 7033 मुकदमे निपटाए गए। पटना जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव पल्लवी आनंद ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पटना के प्रधान जिला जज रूपेश देव की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 3782 मुकदमों का निपटारा समझौते के आधार पर किया गया। वहीं 3251 वैसे मामलों का निपटारा किया गया, जो अभी न्यायालय में दाखिल नहीं हुए थे। इन मुकदमों में 20 करोड़ 18 लाख 45 हजार 321 रुपए का समझौता हुआ। मुख्य रूप से ट्रैफिक, बिजली बिल, संधि योग्य आपराधिक मामले एवं चेक बाउंस से संबंधित मुकदमों का निपटारा हुआ। पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर इस बार ट्रैफिक चालान से संबंधित 2200 मुकदमों की सुनवाई हुई, जिनमें से 1816 मुकदमों का निपटारा किया गया। पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सह राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के मुख्य संरक्षक मुख्य न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने स्वयं पटना सिविल कोर्ट में आयोजित लोक अदालत का निरीक्षण किया। उनके साथ पटना हाई कोर्ट के महानिबंधक प्रदीप कुमार मल्लिक भी उपस्थित थे। पटना न्याय मंडल में पटना सदर सिविल कोर्ट, दानापुर, बाढ़, मसौड़ी, पटना सिटी और पालीगंज के अनुमंडलीय सिविल कोर्ट शामिल हैं।


