गयाजी के बेलागंज इलाके में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद जीत का जश्न शुक्रवार की देर शाम तनाव में बदल गया। जीत की खुशी में दादपुर गांव से एक समूह DJ बजाते हुए फरीदपुर गांव पहुंचा। जुलूस मस्जिद के पास आकर रुक गया। जुलूस में शामिल युवाओं ने यहां जमकर पटाखे फोड़े। कहासुनी के बीच पथराव जानकारी के मुताबिक उस समय लोग नमाज अदा कर रहे थे। नमाजियों ने आतिशबाजी का विरोध किया तो जुलूस में शामिल लोग भड़क गए। कुछ देर तक कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया। लोग आक्रोशित हो गए। इस बीच असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। दोनों ओर से झड़प की स्थिति बन गई। गांव में अफरा-तफरी मच गई। फरीदपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोग ताना मार रहे थे कि इस गांव से राजद को वोट कैसे चला गया। इसी बात पर भी माहौल और गरमा गया। दोनों तरफ से मारपीट और रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी फरार हो गए। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस रात में ही डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत पूरे गांव में कैंप कर लिया। हालात को काबू में किया गया। देर रात तक पुलिस पहरा रहा। गांव में गश्त अब भी जारी है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। विशेष जांच टीम का गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई है। थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान टीम में शामिल हैं। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इलाके के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात बेलागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार सुबह डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार दोबारा गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर तैनात कर जरूरी निर्देश दिए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। तीन लोगों की गिरफ्तारी डीएसपी विधि व्यवस्था रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि स्थिति काबू में है। 3 लोग अरेस्ट किए गए हैं। एसएसपी ने एसआईटी गठित की है। जांच चल रही है। लोगों का आरोप है कि रोड़ेबाजी, मारपीट की भी घटना हुई है। वहीं, सीपीआईएमल नेता मोहम्मद तारिक ने बताया कि एक शिष्ट मंडल शनिवार दोपहर घटना वाले गांव फरीदपुर जाएगा। लोगों से बातचीत कर सच्चाई जानेगा। साथ ही पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे गयाजी के बेलागंज इलाके में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद जीत का जश्न शुक्रवार की देर शाम तनाव में बदल गया। जीत की खुशी में दादपुर गांव से एक समूह DJ बजाते हुए फरीदपुर गांव पहुंचा। जुलूस मस्जिद के पास आकर रुक गया। जुलूस में शामिल युवाओं ने यहां जमकर पटाखे फोड़े। कहासुनी के बीच पथराव जानकारी के मुताबिक उस समय लोग नमाज अदा कर रहे थे। नमाजियों ने आतिशबाजी का विरोध किया तो जुलूस में शामिल लोग भड़क गए। कुछ देर तक कहासुनी के बाद मामला बिगड़ गया। लोग आक्रोशित हो गए। इस बीच असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। दोनों ओर से झड़प की स्थिति बन गई। गांव में अफरा-तफरी मच गई। फरीदपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि जुलूस में शामिल कुछ लोग ताना मार रहे थे कि इस गांव से राजद को वोट कैसे चला गया। इसी बात पर भी माहौल और गरमा गया। दोनों तरफ से मारपीट और रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही उपद्रवी फरार हो गए। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस रात में ही डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत पूरे गांव में कैंप कर लिया। हालात को काबू में किया गया। देर रात तक पुलिस पहरा रहा। गांव में गश्त अब भी जारी है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। विशेष जांच टीम का गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई है। थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान टीम में शामिल हैं। टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इलाके के सभी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। असामाजिक तत्वों की पहचान की जा रही है। गांव में पुलिस तैनात बेलागंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार सुबह डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी आनंद कुमार दोबारा गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर तैनात कर जरूरी निर्देश दिए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। तीन लोगों की गिरफ्तारी डीएसपी विधि व्यवस्था रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि स्थिति काबू में है। 3 लोग अरेस्ट किए गए हैं। एसएसपी ने एसआईटी गठित की है। जांच चल रही है। लोगों का आरोप है कि रोड़ेबाजी, मारपीट की भी घटना हुई है। वहीं, सीपीआईएमल नेता मोहम्मद तारिक ने बताया कि एक शिष्ट मंडल शनिवार दोपहर घटना वाले गांव फरीदपुर जाएगा। लोगों से बातचीत कर सच्चाई जानेगा। साथ ही पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे


