यश, आदर्श, मृगांक, सानिया, उमर और प्रियांशु को मिला ब्लैक बेल्ट

यश, आदर्श, मृगांक, सानिया, उमर और प्रियांशु को मिला ब्लैक बेल्ट

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा जिला कराटे एसोसिएशन, एसएस स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन व शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त बैनर तले ललित नारायण स्टेडियम में लोहरदगा जिला कराटे एसोसिएशन की संरक्षिका एडवोकेट सुष्मा सिंह के द्वारा यश उरांव, आदर्श उरांव, मृगांक वैभव, सानिया परवीन, उमर अंसारी और प्रियांशु सिंह को ब्लैक बेल्ट और शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चीफ क्योशी विजय कुमार के द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र दिया गया। ज्ञात हो कि 18 दिसंबर 2025 को भीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज, कानपुर में आयोजित शोतोकान नेशनल ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा हुआ था। जिसमें लोहरदगा के कराटे खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए ब्लैक बेल्ट के सिलेबस को पूरा किया। तत्पश्चात शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया चीफ क्योशी विजय कुमार के द्वारा उत्तीर्ण घोषित किया गया। ज्ञात हो कि ये सभी कराटेकार रेंसी श्रवण साहू के देखरेख में पिछले 4 साल से प्रशिक्षण ले रहे हैं और अबतक विभिन्न स्टेट, नेशनल और इंटर नेशनल चैंपियनशिप में अनेक मेडल जीतकर अपने जिला, राज्य और देश का नाम रौशन कर चुके हैं। मौके पर रेंसी श्रवण साहू ने कहा कि ब्लैक बेल्ट हर कराटेकार का एक सपना होता है और वर्षों कठिन अभ्यास और लगन के साथ अभ्यास करने के बाद यह मंजिल मिलती है। ब्लैक बेल्ट एक साधना में सिद्धि प्राप्ति के जैसा होता है। संरक्षिका एडवोकेट सुषमा सिंह ने कहा कि आज जो हमारे समाज देश की जो हालात है उसमें सभी बच्चों को विशेष कर लड़कियों को कराटे का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए व नियमित अभ्यास करें ताकि नारी शक्ति और भी सशक्त हो सके। मौके पर विशेष रुप से सेंसाई दिव्याकाश साहू, कोषाध्यक्ष सिल्पा खेस, रमेश मिश्रा, श्वाति मिश्रा, आन्नदिनी मिंज, नजमुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे। भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा जिला कराटे एसोसिएशन, एसएस स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन व शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त बैनर तले ललित नारायण स्टेडियम में लोहरदगा जिला कराटे एसोसिएशन की संरक्षिका एडवोकेट सुष्मा सिंह के द्वारा यश उरांव, आदर्श उरांव, मृगांक वैभव, सानिया परवीन, उमर अंसारी और प्रियांशु सिंह को ब्लैक बेल्ट और शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चीफ क्योशी विजय कुमार के द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र दिया गया। ज्ञात हो कि 18 दिसंबर 2025 को भीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज, कानपुर में आयोजित शोतोकान नेशनल ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा हुआ था। जिसमें लोहरदगा के कराटे खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए ब्लैक बेल्ट के सिलेबस को पूरा किया। तत्पश्चात शोतोकान स्कूल कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया चीफ क्योशी विजय कुमार के द्वारा उत्तीर्ण घोषित किया गया। ज्ञात हो कि ये सभी कराटेकार रेंसी श्रवण साहू के देखरेख में पिछले 4 साल से प्रशिक्षण ले रहे हैं और अबतक विभिन्न स्टेट, नेशनल और इंटर नेशनल चैंपियनशिप में अनेक मेडल जीतकर अपने जिला, राज्य और देश का नाम रौशन कर चुके हैं। मौके पर रेंसी श्रवण साहू ने कहा कि ब्लैक बेल्ट हर कराटेकार का एक सपना होता है और वर्षों कठिन अभ्यास और लगन के साथ अभ्यास करने के बाद यह मंजिल मिलती है। ब्लैक बेल्ट एक साधना में सिद्धि प्राप्ति के जैसा होता है। संरक्षिका एडवोकेट सुषमा सिंह ने कहा कि आज जो हमारे समाज देश की जो हालात है उसमें सभी बच्चों को विशेष कर लड़कियों को कराटे का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए व नियमित अभ्यास करें ताकि नारी शक्ति और भी सशक्त हो सके। मौके पर विशेष रुप से सेंसाई दिव्याकाश साहू, कोषाध्यक्ष सिल्पा खेस, रमेश मिश्रा, श्वाति मिश्रा, आन्नदिनी मिंज, नजमुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *