मोतिहारी में बाइक चोर गिरोह का खुलासा:14 चोरी की बाइक के साथ 5 गिरफ्तार, फर्जी ऑनर स्मार्ट कार्ड से होती थी खरीद-बिक्री

मोतिहारी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 14 चोरी की बाइक के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी ऑनर स्मार्ट कार्ड, चेसिस और इंजन नंबर पंच करने वाले उपकरण तथा बाइक की खरीद-बिक्री से जुड़े कई कागजात भी बरामद हुए हैं। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय को धोबौलिया गांव में चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई टीम ने धोबौलिया गांव में छापेमारी की। इस दौरान चोरी की बाइक, फर्जी ऑनर स्मार्ट कार्ड, चेसिस व इंजन नंबर पंच करने वाले उपकरण और बाइक खरीद-बिक्री के कागजात बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शिवहर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के धोबौलिया निवासी साहेब कुमार उर्फ विक्की राज और रोहित कुमार के रूप में हुई है। अन्य गिरफ्तार लोगों में शिवहर जिले के उकनी निवासी दीपक कुमार, मेहसी थाना क्षेत्र के कोठिया हरिराम निवासी नीरज कुमार और पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी सत्येंद्र महतो शामिल हैं। वैध बाइक के चेसिस को करता था पंच पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि यह गिरोह पहले बाइक चोरी करता था। फिर वैध बाइक के चेसिस और इंजन नंबर को चोरी की बाइक पर पंच कर देता था। इसके बाद फर्जी ऑनर स्मार्ट कार्ड और अन्य कागजात के सहारे इन बाइकों की खरीद-बिक्री की जाती थी। पुलिस इस मामले के खुलासे के बाद गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस छापेमारी अभियान में मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, एसआई ओमप्रकाश राम, वीरेंद्र कुमार सिंह, गढ़हिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, मेहसी थानाध्यक्ष सोनू गौरव और पहाड़पुर थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे। मोतिहारी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 14 चोरी की बाइक के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी ऑनर स्मार्ट कार्ड, चेसिस और इंजन नंबर पंच करने वाले उपकरण तथा बाइक की खरीद-बिक्री से जुड़े कई कागजात भी बरामद हुए हैं। मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय को धोबौलिया गांव में चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई टीम ने धोबौलिया गांव में छापेमारी की। इस दौरान चोरी की बाइक, फर्जी ऑनर स्मार्ट कार्ड, चेसिस व इंजन नंबर पंच करने वाले उपकरण और बाइक खरीद-बिक्री के कागजात बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने शिवहर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के धोबौलिया निवासी साहेब कुमार उर्फ विक्की राज और रोहित कुमार के रूप में हुई है। अन्य गिरफ्तार लोगों में शिवहर जिले के उकनी निवासी दीपक कुमार, मेहसी थाना क्षेत्र के कोठिया हरिराम निवासी नीरज कुमार और पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी सत्येंद्र महतो शामिल हैं। वैध बाइक के चेसिस को करता था पंच पकड़ीदयाल एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि यह गिरोह पहले बाइक चोरी करता था। फिर वैध बाइक के चेसिस और इंजन नंबर को चोरी की बाइक पर पंच कर देता था। इसके बाद फर्जी ऑनर स्मार्ट कार्ड और अन्य कागजात के सहारे इन बाइकों की खरीद-बिक्री की जाती थी। पुलिस इस मामले के खुलासे के बाद गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस छापेमारी अभियान में मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, एसआई ओमप्रकाश राम, वीरेंद्र कुमार सिंह, गढ़हिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, मेहसी थानाध्यक्ष सोनू गौरव और पहाड़पुर थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *