मोतिहारी में धनौती नदी किनारे एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भीमा घाट पर मिले इस शव को लेकर पुलिस हत्या या दुर्घटना, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। ग्रामीणों ने सोमवार को खेतों की ओर जाते समय झाड़ियों में पड़े शव को देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गोविंदगंज थाना क्षेत्र के लौरिया निवासी कन्हैया पांडेय के रूप में हुई है। बेटी की ससुराल जाने के लिए टेंपो से निकले थे सूचना मिलने पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कन्हैया पांडेय सोमवार सुबह अपनी इकलौती बेटी के ससुराल मजूराहा जाने के लिए टेंपो से निकले थे। कुछ ही घंटों बाद उनके शव मिलने की खबर आई। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या कहीं और कर शव को नदी किनारे फेंका गया है। मृतक के पड़ोसी और समाजसेवी राजू पांडेय ने भी इसे सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या बताया है। उन्होंने जानकारी दी कि कन्हैया पांडेय की एक ही बेटी चांदनी कुमारी है, और उनके दामाद बिहार पुलिस में राजगीर में तैनात हैं। थानाध्यक्ष बोले-आवेदन मिलने पर कार्रवाई रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मोतिहारी में धनौती नदी किनारे एक 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद हुआ है। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भीमा घाट पर मिले इस शव को लेकर पुलिस हत्या या दुर्घटना, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। ग्रामीणों ने सोमवार को खेतों की ओर जाते समय झाड़ियों में पड़े शव को देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान गोविंदगंज थाना क्षेत्र के लौरिया निवासी कन्हैया पांडेय के रूप में हुई है। बेटी की ससुराल जाने के लिए टेंपो से निकले थे सूचना मिलने पर परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि कन्हैया पांडेय सोमवार सुबह अपनी इकलौती बेटी के ससुराल मजूराहा जाने के लिए टेंपो से निकले थे। कुछ ही घंटों बाद उनके शव मिलने की खबर आई। परिवार वालों ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या कहीं और कर शव को नदी किनारे फेंका गया है। मृतक के पड़ोसी और समाजसेवी राजू पांडेय ने भी इसे सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या बताया है। उन्होंने जानकारी दी कि कन्हैया पांडेय की एक ही बेटी चांदनी कुमारी है, और उनके दामाद बिहार पुलिस में राजगीर में तैनात हैं। थानाध्यक्ष बोले-आवेदन मिलने पर कार्रवाई रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


