माकपा ने पीएम मोदी के इजराइल दौरे का किया विरोध:समस्तीपुर में नेतन्याहू का फूंका पुतला, कहा- वे गाजा में मासूम जनता का नरसंहार कर रहे हैं

माकपा ने पीएम मोदी के इजराइल दौरे का किया विरोध:समस्तीपुर में नेतन्याहू का फूंका पुतला, कहा- वे गाजा में मासूम जनता का नरसंहार कर रहे हैं

समस्तीपुर में सीपीआई एम के कार्यकर्ताओं ने आज यानी गुरुवार को पीएम मोदी के इजराइल दौरे का विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला जलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य सचिवमण्डल सदस्य अनुपम कुमार, शाह जफर इमाम ने किया। पुतला दहन के उपरांत मौके पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। शाहजफर बोले- ढाई साल से गाजा में हो रहा मासूमों का नरसंहार सभा को राज्य सचिव मंडल के सदस्य शाहजफर इमाम ने कहा कि पिछले ढाई सालों से लगातार इजराइली ताकतें गाजा के अंदर मासूम फिलिस्तीनी जनता का नरसंहार कर रही है। गाज़ा में अब तक 75,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिसमे से 25,000 से ज्यादा बच्चे हैं। गाजा में भयनाक इजराइली बमबारी ने वहां की बुनीयादी ढांचे को तहस नहस कर दिया है। अस्पताल, मकान, स्कूल जमींदोज़ हो चुके हैं। भारत ऐतिहासिक रूप से फिलिस्तीन की आज़ादी का हिमायती रहा है। ऐसे में भारत के प्रधनमन्त्री नरेंद्र मोदी का इजराइल के साथ नजदिकियां बढ़ाना और इजराइज का दौरा करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि आज जब अमेरिकी साम्राज्यवाद दुनिया के देशों को तबाह करने की ओर अग्रसर हैं, ऐसे में जरूरी है कि भारत तीसरी दुनिया के देशों के कंधा से कंधा मिला कर अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ मुक्कमल लड़ाइ लड़े, न कि आतंकवादी और साम्राज्यवादी ताकतों की जी हजूरी करें। सीनियर नेता मनोज बोले- अमेरिका का टैरिफ बर्दाश्त नहीं वकील और सीनियर नेता मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत समेत विभिन्न देशों पर टेरिफ लगाया जा रहा है। यानी वो चाह रहा है कि अगर भारत किसी देश को कोई सामान्य बेचे तो इसका रेट अमेरिका तय करे। हम प्रजातंत्र में विश्वास करने वाले लोग इसके कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। पुरानी बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस इससे पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पुरानी बस स्टैंड से जुलूस निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंची। जहां लोगों ने पीएम व इजराइल के राष्ट्राध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस मौके पर मनोज कुमार गुप्ता, जिला सचिवमंडल सदस्य उपेंद्र राय, सतनारायण सिंह, समस्तीपुर लोकल सचिव उपेंद्र राय, कल्याणपुर लोकल सचिव राघवेंद्र कुमार, सीटू जिला अध्यक्ष रघुनाथ राय के अलावा चंदेशवर राय, सुबोध कुमार, धीरज कुमार, लक्ष्मी पासवान, अरुण अभीषेक, एस एम ए इमाम, भोला प्रसाद, अनिल कुमार राय, विगन राय आदि शामिल हुए। समस्तीपुर में सीपीआई एम के कार्यकर्ताओं ने आज यानी गुरुवार को पीएम मोदी के इजराइल दौरे का विरोध किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला जलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य सचिवमण्डल सदस्य अनुपम कुमार, शाह जफर इमाम ने किया। पुतला दहन के उपरांत मौके पर एक सभा का भी आयोजन किया गया। शाहजफर बोले- ढाई साल से गाजा में हो रहा मासूमों का नरसंहार सभा को राज्य सचिव मंडल के सदस्य शाहजफर इमाम ने कहा कि पिछले ढाई सालों से लगातार इजराइली ताकतें गाजा के अंदर मासूम फिलिस्तीनी जनता का नरसंहार कर रही है। गाज़ा में अब तक 75,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिसमे से 25,000 से ज्यादा बच्चे हैं। गाजा में भयनाक इजराइली बमबारी ने वहां की बुनीयादी ढांचे को तहस नहस कर दिया है। अस्पताल, मकान, स्कूल जमींदोज़ हो चुके हैं। भारत ऐतिहासिक रूप से फिलिस्तीन की आज़ादी का हिमायती रहा है। ऐसे में भारत के प्रधनमन्त्री नरेंद्र मोदी का इजराइल के साथ नजदिकियां बढ़ाना और इजराइज का दौरा करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि आज जब अमेरिकी साम्राज्यवाद दुनिया के देशों को तबाह करने की ओर अग्रसर हैं, ऐसे में जरूरी है कि भारत तीसरी दुनिया के देशों के कंधा से कंधा मिला कर अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ मुक्कमल लड़ाइ लड़े, न कि आतंकवादी और साम्राज्यवादी ताकतों की जी हजूरी करें। सीनियर नेता मनोज बोले- अमेरिका का टैरिफ बर्दाश्त नहीं वकील और सीनियर नेता मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत समेत विभिन्न देशों पर टेरिफ लगाया जा रहा है। यानी वो चाह रहा है कि अगर भारत किसी देश को कोई सामान्य बेचे तो इसका रेट अमेरिका तय करे। हम प्रजातंत्र में विश्वास करने वाले लोग इसके कभी बर्दास्त नहीं करेंगे। पुरानी बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस इससे पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पुरानी बस स्टैंड से जुलूस निकाला, जो शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंची। जहां लोगों ने पीएम व इजराइल के राष्ट्राध्यक्ष का पुतला दहन किया। इस मौके पर मनोज कुमार गुप्ता, जिला सचिवमंडल सदस्य उपेंद्र राय, सतनारायण सिंह, समस्तीपुर लोकल सचिव उपेंद्र राय, कल्याणपुर लोकल सचिव राघवेंद्र कुमार, सीटू जिला अध्यक्ष रघुनाथ राय के अलावा चंदेशवर राय, सुबोध कुमार, धीरज कुमार, लक्ष्मी पासवान, अरुण अभीषेक, एस एम ए इमाम, भोला प्रसाद, अनिल कुमार राय, विगन राय आदि शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *