मधुबनी में 71 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा शुरू:71977 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, जाम के कारण 8 मिनट लेट पहुंची छात्रा, एंट्री नहीं मिलने पर रोई

मधुबनी में 71 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा शुरू:71977 परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, जाम के कारण 8 मिनट लेट पहुंची छात्रा, एंट्री नहीं मिलने पर रोई

मधुबनी जिले में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। जिले के कुल 71 परीक्षा केंद्रों पर 71,977 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वहीं नगर प्लस टू हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर सड़क जाम के कारण आठ मिनट लेट पहुंची छात्रा को प्रेवश नहीं मिला। जिसके बाद रो-रोकर उसका बुरा हाल है। बता दें कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी आनंद कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी स्टैटिक, जोनल, सुपर जोनल और गश्ती दंडाधिकारियों को नियुक्त किया है। जिले में 71 परीक्षा केंद्र निर्धारित यह परीक्षा मंगलवार, 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित होगी। जिले में निर्धारित 71 परीक्षा केंद्रों में से सदर अनुमंडल क्षेत्र में 33, बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में 8, जयनगर अनुमंडल क्षेत्र में 6, झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में 17 और फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र में 7 केंद्र बनाए गए हैं। कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए 248 अधिकारियों को स्टैटिक, गश्ती, जोनल, सुपर जोनल और उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट, चाय-पान और किताब की दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान पूरी तरह बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ अंदर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति कंप्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन पद्धति से की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेट पहुंचने वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा भवन में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की बॉडी फ्रिस्किंग की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा भवन के सामने और पीछे के परिसर की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। मोबाइल सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर आने की अनुमति है, जूता-मोजा पहनना प्रतिबंधित है। मधुबनी जिले में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा आज से शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। जिले के कुल 71 परीक्षा केंद्रों पर 71,977 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। वहीं नगर प्लस टू हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर सड़क जाम के कारण आठ मिनट लेट पहुंची छात्रा को प्रेवश नहीं मिला। जिसके बाद रो-रोकर उसका बुरा हाल है। बता दें कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी आनंद कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर सभी स्टैटिक, जोनल, सुपर जोनल और गश्ती दंडाधिकारियों को नियुक्त किया है। जिले में 71 परीक्षा केंद्र निर्धारित यह परीक्षा मंगलवार, 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक दो पालियों में आयोजित होगी। जिले में निर्धारित 71 परीक्षा केंद्रों में से सदर अनुमंडल क्षेत्र में 33, बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में 8, जयनगर अनुमंडल क्षेत्र में 6, झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में 17 और फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र में 7 केंद्र बनाए गए हैं। कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए 248 अधिकारियों को स्टैटिक, गश्ती, जोनल, सुपर जोनल और उड़नदस्ता दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट, चाय-पान और किताब की दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान पूरी तरह बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ अंदर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति कंप्यूटरीकृत रेंडमाइजेशन पद्धति से की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेट पहुंचने वालों के प्रवेश पर प्रतिबंध परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि विलंब से आने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा भवन में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की बॉडी फ्रिस्किंग की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा भवन के सामने और पीछे के परिसर की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। मोबाइल सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। परीक्षार्थियों को केवल चप्पल पहनकर आने की अनुमति है, जूता-मोजा पहनना प्रतिबंधित है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *