मधुबनी उत्पाद विभाग की टीमों ने एक बड़े शराब माफिया सहित तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने इस दौरान भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने रविवार शाम बताया कि विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिलेभर में छापेमारी की। इस अभियान में मधुबनी जिले के बड़े शराब माफिया राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नौ कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई। एक अन्य टीम ने छापेमारी के दौरान 405 लीटर देसी शराब से लदी एक स्कॉर्पियो जब्त की और दो अन्य शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया। तीनों कारोबारियों से गहन पूछताछ की जा रही गिरफ्तार किए गए शराब माफिया सहित तीनों कारोबारियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है। विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों पर उत्पाद विभाग की टीम पैनी नजर रख रही है। निगरानी के लिए सिविल ड्रेस में कर्मियों और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जिले के सभी चेक पोस्ट पर भी उत्पाद विभाग की टीमें तैनात हैं ताकि शराबबंदी कानून का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो सके। मधुबनी उत्पाद विभाग की टीमों ने एक बड़े शराब माफिया सहित तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने इस दौरान भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने रविवार शाम बताया कि विभाग की अलग-अलग टीमों ने जिलेभर में छापेमारी की। इस अभियान में मधुबनी जिले के बड़े शराब माफिया राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से नौ कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई। एक अन्य टीम ने छापेमारी के दौरान 405 लीटर देसी शराब से लदी एक स्कॉर्पियो जब्त की और दो अन्य शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया। तीनों कारोबारियों से गहन पूछताछ की जा रही गिरफ्तार किए गए शराब माफिया सहित तीनों कारोबारियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उत्पाद विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है। विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों पर उत्पाद विभाग की टीम पैनी नजर रख रही है। निगरानी के लिए सिविल ड्रेस में कर्मियों और ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जिले के सभी चेक पोस्ट पर भी उत्पाद विभाग की टीमें तैनात हैं ताकि शराबबंदी कानून का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन हो सके।


