सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में गुरुवार को एक घटना सामने आई। शादी समारोह के दौरान हुए कथित विवाद और मारपीट से आहत 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। गांव के युवक पर कुछ समय से परेशान का आरोप मृतका की पहचान मुकुंदपुर निवासी मदन साह की पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी और हाल ही में उसकी परीक्षा समाप्त हुई थी। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक पिछले कुछ समय से अंशु को परेशान कर रहा था। इस संबंध में परिजनों ने पूर्व में जीरादेई थाना को मौखिक सूचना भी दी थी। युवक ने सबके सामने अंशु से की मारपीट जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गांव में दो परिवारों में शादी समारोह आयोजित था। मटकोर की रस्म में अंशु भी शामिल होने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान संबंधित युवक ने सबके सामने उसके साथ मारपीट की। इस घटना से आहत अंशु रोते हुए घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिली। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर सहायता के प्रयास में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा सूचना मिलते ही जीरादेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बीच दोनों के बीच पूर्व में प्रेम संबंध होने की चर्चा भी है। बताया जा रहा है कि युवक ने अंशु को मटकोर समारोह में जाने से मना किया था, जिसके बावजूद उसके जाने पर विवाद हुआ। हालांकि, इन सभी बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। थाना प्रभारी बोले- परिजनों से पूछताछ की जा रही जीरादेई थाना प्रभारी राहुल कुमार तिवारी ने बताया कि मुकुंदपुर में एक युवती की मौत की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीवान के जीरादेई थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर गांव में गुरुवार को एक घटना सामने आई। शादी समारोह के दौरान हुए कथित विवाद और मारपीट से आहत 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। गांव के युवक पर कुछ समय से परेशान का आरोप मृतका की पहचान मुकुंदपुर निवासी मदन साह की पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है। वह इंटरमीडिएट की छात्रा थी और हाल ही में उसकी परीक्षा समाप्त हुई थी। परिजनों का आरोप है कि गांव का ही एक युवक पिछले कुछ समय से अंशु को परेशान कर रहा था। इस संबंध में परिजनों ने पूर्व में जीरादेई थाना को मौखिक सूचना भी दी थी। युवक ने सबके सामने अंशु से की मारपीट जानकारी के अनुसार, गुरुवार को गांव में दो परिवारों में शादी समारोह आयोजित था। मटकोर की रस्म में अंशु भी शामिल होने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान संबंधित युवक ने सबके सामने उसके साथ मारपीट की। इस घटना से आहत अंशु रोते हुए घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब परिजन कमरे में पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिली। परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर सहायता के प्रयास में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम को भेजा सूचना मिलते ही जीरादेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बीच दोनों के बीच पूर्व में प्रेम संबंध होने की चर्चा भी है। बताया जा रहा है कि युवक ने अंशु को मटकोर समारोह में जाने से मना किया था, जिसके बावजूद उसके जाने पर विवाद हुआ। हालांकि, इन सभी बिंदुओं की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। थाना प्रभारी बोले- परिजनों से पूछताछ की जा रही जीरादेई थाना प्रभारी राहुल कुमार तिवारी ने बताया कि मुकुंदपुर में एक युवती की मौत की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


