भोजपुर में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:मौसी के घर घूमने गया था, लौटते वक्त हादसा; रेल पुलिस ने परिवार की दी सूचना

भोजपुर में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:मौसी के घर घूमने गया था, लौटते वक्त हादसा; रेल पुलिस ने परिवार की दी सूचना

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन और जगजीवन हॉल्ट के बीच शनिवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वो घर लौट रहा था। मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी स्व. चंद्रदेव पासवान का का बेटा श्याम बाबू (18) है। मृतक के मामा अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह ट्रेन से बनाही गांव अपने मौसी के घर घूमने गया था। जिसके बाद पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था। इसी बीच आरा स्टेशन और जगजीवन हॉल्ट के बीच ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद रेल पुलिस की ओर से परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। 4 भाई और 2 बहनों में तीसरे स्थान पर था बताया जाता है कि मृतक अपने 4 भाई और 2 बहनों में तीसरे स्थान पर था। उसकी पत्नी रेणु देवी की उससे दूसरी शादी हुई थी। इससे पहले उसके बड़े भाई बैजू कुमार से शादी हुई थी। लेकिन करीब एक वर्ष पूर्व बैजू कुमार के हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी रेणु देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन और जगजीवन हॉल्ट के बीच शनिवार को ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वो घर लौट रहा था। मृतक गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव निवासी स्व. चंद्रदेव पासवान का का बेटा श्याम बाबू (18) है। मृतक के मामा अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह ट्रेन से बनाही गांव अपने मौसी के घर घूमने गया था। जिसके बाद पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहा था। इसी बीच आरा स्टेशन और जगजीवन हॉल्ट के बीच ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद रेल पुलिस की ओर से परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। 4 भाई और 2 बहनों में तीसरे स्थान पर था बताया जाता है कि मृतक अपने 4 भाई और 2 बहनों में तीसरे स्थान पर था। उसकी पत्नी रेणु देवी की उससे दूसरी शादी हुई थी। इससे पहले उसके बड़े भाई बैजू कुमार से शादी हुई थी। लेकिन करीब एक वर्ष पूर्व बैजू कुमार के हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक की पत्नी रेणु देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *