बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। आज भी आरक्षण समेत कई मुद्दों पर सदन में जोरदार हंगामा होने के आसार हैं। लोजपा आर ने दलित नेता रामविलास पासवान के बेचारे मामले पर राजद के खिलाफ मोर्चा खोल रखी है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस आरक्षण की सीमा इजाफे को लेकर सरकार पर हमलावर है। दोनों दलों के हंगामे की वजह से सदन गर्म रहेगा। कल LJP-R और राजद विधायक में हुई थी नोकझोंक सोमवार को सदन की कार्यवाही काफी गरमा गरम रहा। सेकेंड हाफ में सदन में उस समय माहौल गरमा गया जब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान LJP-R के विधायक राजू तिवारी और राजद विधायक कुमार सर्वजीत के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। राजू तिवारी ने अपने भाषण में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “पता नहीं विपक्ष के लोग किस संस्कार के हैं। विपक्ष को सदन का आईना कहा जाता है, लेकिन आईना तो बस एक दिन ही दिखा। विपक्ष के लोग बताएं कि नेता प्रतिपक्ष कहां हैं?” इस बयान पर कुमार सर्वजीत भड़क गए। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “हमलोग सामाजिक न्याय के लोग हैं। जब 12 जनपथ खाली था तब आपकी जुबान बंद थी। जब रामविलास पासवान जी की मूर्ति उखाड़ी जा रही थी, तब भी आपकी जुबान बंद थी।” दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस चलती रही, जिससे सदन का माहौल शोर-शराबे में बदल गया। हालांकि बाद में सभापति के हस्तक्षेप के बाद कार्यवाही आगे बढ़ाई गई। मैंने किसी का अपमान नहीं किया रामविलास को बेचारा बताने वाले राजद विधायक सर्वजीत ने कहा, ‘जब कोई महान पुरुष धरती से चला जाता है तो कहा जाता है वो बेचारे आज होते तो दलितों के लिए कुछ और बेहतर करते। ये कोई अपराधिक शब्द नहीं है। हम मांग करते हैं रामविलास पासवान जी की मूर्ति विधानसभा में लगनी चाहिए।’ राजद विधायक सर्वजीत ने कहा था- रामविलास पासवान जी दलितों के बड़े नेता हैं। विधानसभा के कैंपस में उनकी मूर्ति लगवानी चाहिए। दलितों के बच्चे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज बेचारे रामविलास पासवान जी जिंदा होते तो ऐसे हालात नहीं होते। बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है। आज भी आरक्षण समेत कई मुद्दों पर सदन में जोरदार हंगामा होने के आसार हैं। लोजपा आर ने दलित नेता रामविलास पासवान के बेचारे मामले पर राजद के खिलाफ मोर्चा खोल रखी है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस आरक्षण की सीमा इजाफे को लेकर सरकार पर हमलावर है। दोनों दलों के हंगामे की वजह से सदन गर्म रहेगा। कल LJP-R और राजद विधायक में हुई थी नोकझोंक सोमवार को सदन की कार्यवाही काफी गरमा गरम रहा। सेकेंड हाफ में सदन में उस समय माहौल गरमा गया जब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान LJP-R के विधायक राजू तिवारी और राजद विधायक कुमार सर्वजीत के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। राजू तिवारी ने अपने भाषण में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “पता नहीं विपक्ष के लोग किस संस्कार के हैं। विपक्ष को सदन का आईना कहा जाता है, लेकिन आईना तो बस एक दिन ही दिखा। विपक्ष के लोग बताएं कि नेता प्रतिपक्ष कहां हैं?” इस बयान पर कुमार सर्वजीत भड़क गए। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “हमलोग सामाजिक न्याय के लोग हैं। जब 12 जनपथ खाली था तब आपकी जुबान बंद थी। जब रामविलास पासवान जी की मूर्ति उखाड़ी जा रही थी, तब भी आपकी जुबान बंद थी।” दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस चलती रही, जिससे सदन का माहौल शोर-शराबे में बदल गया। हालांकि बाद में सभापति के हस्तक्षेप के बाद कार्यवाही आगे बढ़ाई गई। मैंने किसी का अपमान नहीं किया रामविलास को बेचारा बताने वाले राजद विधायक सर्वजीत ने कहा, ‘जब कोई महान पुरुष धरती से चला जाता है तो कहा जाता है वो बेचारे आज होते तो दलितों के लिए कुछ और बेहतर करते। ये कोई अपराधिक शब्द नहीं है। हम मांग करते हैं रामविलास पासवान जी की मूर्ति विधानसभा में लगनी चाहिए।’ राजद विधायक सर्वजीत ने कहा था- रामविलास पासवान जी दलितों के बड़े नेता हैं। विधानसभा के कैंपस में उनकी मूर्ति लगवानी चाहिए। दलितों के बच्चे सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज बेचारे रामविलास पासवान जी जिंदा होते तो ऐसे हालात नहीं होते।


