बांका जिले में मैट्रिक परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बुधवार को दूसरी पाली में गणित विषय की परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग केंद्रों पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले सामने आए, जिसके बाद दो फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों फर्जी परीक्षार्थियों से पूछताछ कर रही है। यह फर्जीवाड़ा बांका और बाराहाट प्रखंड के परीक्षा केंद्रों पर सामने आया। जांच में पता चला कि प्रति परीक्षार्थी 10 हजार रुपए में सॉल्वर बैठाने का सौदा किया गया था। सतर्क वीक्षकों की मुस्तैदी से यह धोखाधड़ी समय रहते पकड़ में आ गई। 10 हजार रुपए में हुई थी डील बांका शहर के आरएमके इंटर स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी ओम कुमार के स्थान पर बादल कुमार परीक्षा दे रहा था। वीक्षकों ने प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के दौरान उसे पकड़ लिया। पूछताछ में बादल कुमार ने बताया कि ओम कुमार ने 10 हजार रुपए में उसे परीक्षा देने के लिए कहा था, जिसमें से 7 हजार रुपये अग्रिम के तौर पर दिए गए थे और शेष राशि परीक्षा के बाद दी जानी थी। इसी प्रकार, बाराहाट प्रखंड के मोहनपुर परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी बजरंगी कुमार की जगह प्राण कुमार परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। यहां भी वीक्षकों की सतर्कता से फर्जीवाड़ा उजागर हुआ और प्राण कुमार को हिरासत में ले लिया गया। दूसरी पाली की परीक्षा में देरी से पहुंची शिक्षिकाएं एक अन्य घटना में, बौंसी के एलएनडी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में लापरवाही का मामला सामने आया। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दो शिक्षिकाएं निर्धारित समय से देर से पहुंचीं। केंद्राधीक्षक के निर्देश पर दोनों को तत्काल परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों फर्जी परीक्षार्थियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की कदाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बांका जिले में मैट्रिक परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। बुधवार को दूसरी पाली में गणित विषय की परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग केंद्रों पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले सामने आए, जिसके बाद दो फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों फर्जी परीक्षार्थियों से पूछताछ कर रही है। यह फर्जीवाड़ा बांका और बाराहाट प्रखंड के परीक्षा केंद्रों पर सामने आया। जांच में पता चला कि प्रति परीक्षार्थी 10 हजार रुपए में सॉल्वर बैठाने का सौदा किया गया था। सतर्क वीक्षकों की मुस्तैदी से यह धोखाधड़ी समय रहते पकड़ में आ गई। 10 हजार रुपए में हुई थी डील बांका शहर के आरएमके इंटर स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी ओम कुमार के स्थान पर बादल कुमार परीक्षा दे रहा था। वीक्षकों ने प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के दौरान उसे पकड़ लिया। पूछताछ में बादल कुमार ने बताया कि ओम कुमार ने 10 हजार रुपए में उसे परीक्षा देने के लिए कहा था, जिसमें से 7 हजार रुपये अग्रिम के तौर पर दिए गए थे और शेष राशि परीक्षा के बाद दी जानी थी। इसी प्रकार, बाराहाट प्रखंड के मोहनपुर परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी बजरंगी कुमार की जगह प्राण कुमार परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। यहां भी वीक्षकों की सतर्कता से फर्जीवाड़ा उजागर हुआ और प्राण कुमार को हिरासत में ले लिया गया। दूसरी पाली की परीक्षा में देरी से पहुंची शिक्षिकाएं एक अन्य घटना में, बौंसी के एलएनडी हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी में लापरवाही का मामला सामने आया। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दो शिक्षिकाएं निर्धारित समय से देर से पहुंचीं। केंद्राधीक्षक के निर्देश पर दोनों को तत्काल परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों फर्जी परीक्षार्थियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की कदाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


