बांका में जेसीबी चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:मिट्टी खुदाई के दौरान हुआ हादसा, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचुआ गांव में गुरुवार की संध्या जेसीबी से मिट्टी खुदाई के दौरान चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के मौधरा निवासी रंजीत यादव के 24 वर्षीय पुत्र पांडव कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। रामचुआ गांव निवासी किसान अशोक सिंह के निजी खेत में तालाब निर्माण के लिए मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा था। इस कार्य के लिए गोयडा गांव के चंदन कुमार की जेसीबी मशीन लगाई गई थी। पांडव कुमार जेसीबी चलाकर मिट्टी उठाव कर ट्रैक्टर पर लोड कर रहा था। मशीन पर ही हो गया मूर्छित इसी दौरान अचानक वह मशीन पर ही मूर्छित हो गया। कुछ देर तक नीचे काम कर रहे अन्य मजदूर इस स्थिति को समझ नहीं पाए। बाद में जब चालक के पास जाकर देखा गया तो वह अचेत अवस्था में था। यह देख मौके पर मौजूद मजदूर घबरा गए और वहां से भाग निकले। घटना की सूचना किसी ग्रामीण द्वारा मृतक के स्वजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पांडव के पिता रंजीत यादव, मां निर्मला देवी सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में पांडव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की खबर मिली, परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने घटनास्थल से JCB किया जब्त परिजनों ने पांडव की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए घटना की सूचना शंभूगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना ले आई। परिजनों ने शव को थाना के समीप रखकर प्रदर्शन करते हुए हत्या की बात दोहराई। बाद में स्थानीय बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने भागलपुर से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मृतक के शरीर, घटनास्थल, जेसीबी मशीन समेत अन्य स्थानों से नमूने एकत्र किए। टीम का कहना है कि लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस कर रही कार्रवाई पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों से प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया गया कि पांडव पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी पिछले वर्ष मुंगेर जिले के डुब्बा बड़हरा गांव निवासी गुड़िया कुमारी से हुई थी। अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं और लोग पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचुआ गांव में गुरुवार की संध्या जेसीबी से मिट्टी खुदाई के दौरान चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के मौधरा निवासी रंजीत यादव के 24 वर्षीय पुत्र पांडव कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। रामचुआ गांव निवासी किसान अशोक सिंह के निजी खेत में तालाब निर्माण के लिए मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा था। इस कार्य के लिए गोयडा गांव के चंदन कुमार की जेसीबी मशीन लगाई गई थी। पांडव कुमार जेसीबी चलाकर मिट्टी उठाव कर ट्रैक्टर पर लोड कर रहा था। मशीन पर ही हो गया मूर्छित इसी दौरान अचानक वह मशीन पर ही मूर्छित हो गया। कुछ देर तक नीचे काम कर रहे अन्य मजदूर इस स्थिति को समझ नहीं पाए। बाद में जब चालक के पास जाकर देखा गया तो वह अचेत अवस्था में था। यह देख मौके पर मौजूद मजदूर घबरा गए और वहां से भाग निकले। घटना की सूचना किसी ग्रामीण द्वारा मृतक के स्वजनों को दी गई। सूचना मिलते ही पांडव के पिता रंजीत यादव, मां निर्मला देवी सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में पांडव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की खबर मिली, परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने घटनास्थल से JCB किया जब्त परिजनों ने पांडव की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए घटना की सूचना शंभूगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना ले आई। परिजनों ने शव को थाना के समीप रखकर प्रदर्शन करते हुए हत्या की बात दोहराई। बाद में स्थानीय बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने भागलपुर से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मृतक के शरीर, घटनास्थल, जेसीबी मशीन समेत अन्य स्थानों से नमूने एकत्र किए। टीम का कहना है कि लैब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस कर रही कार्रवाई पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। परिजनों से प्राप्त लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। बताया गया कि पांडव पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी पिछले वर्ष मुंगेर जिले के डुब्बा बड़हरा गांव निवासी गुड़िया कुमारी से हुई थी। अचानक हुई इस मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं और लोग पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *