बहराइच में अवैध खनन पर कार्रवाई, 6 वाहन जब्त:पुलिस-राजस्व विभाग की संयुक्त छापेमारी, दो जेसीबी मशीनें भी जब्त

बहराइच जिले में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। दरगाह पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी कर अवैध खनन में लिप्त चार डंपर और दो जेसीबी मशीनें जब्त की हैं। दरगाह थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कैन नाले के पास बड़े पैमाने पर अवैध खनन चल रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही अवैध खनन में शामिल लोग वहां से फरार हो गए। टीम ने मौके से खनन कार्य में इस्तेमाल हो रहे चार डंपर और दो जेसीबी मशीनों को जब्त कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब अवैध खनन में शामिल फरार आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *