बक्सर में सिरके की आड़ में शराब तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग ने बिहार-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु के पास से लगभग 40 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर अवैध शराब की खेप पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उत्पाद विभाग द्वारा चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। उत्पाद इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम ने तीन ट्रकों को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पीछे खड़े एक डीसीएम ट्रक का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे टीम का संदेह गहराया। भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाई हुई मिली
डीसीएम ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें सिरके की खेप के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाई हुई मिली। जांच में कुल 430 पेटी एक्सपायरी सिरका और 396 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 3612 लीटर आंकी गई है। बिहार में प्रवेश तस्करों की सोची-समझी साजिश
जब्त शराब में 750 मिलीलीटर की आरएस की 80 पेटी, 750 मिलीलीटर की आईबी की 97 पेटी, 350 मिलीलीटर और 180 मिलीलीटर की आईबी की 50-50 पेटी, ब्लू स्ट्रोक 180 मिलीलीटर की 17 पेटी तथा डिस्काउंट व्हिस्की 180 मिलीलीटर की 102 पेटी शामिल हैं। शराब की इतनी बड़ी खेप को सिरके की आड़ में बिहार में प्रवेश कराना तस्करों की सोची-समझी साजिश को दर्शाता है। तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा
उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि डीसीएम ट्रक और जब्त शराब को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की पहचान करने के साथ-साथ इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। मामले में बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शराब तस्कर नए-नए तरीकों से कानून को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उत्पाद विभाग की सतर्कता से उनकी मंशा नाकाम हो रही है। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बक्सर में सिरके की आड़ में शराब तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। उत्पाद विभाग ने बिहार-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु के पास से लगभग 40 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर अवैध शराब की खेप पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उत्पाद विभाग द्वारा चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। उत्पाद इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में टीम ने तीन ट्रकों को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पीछे खड़े एक डीसीएम ट्रक का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिससे टीम का संदेह गहराया। भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाई हुई मिली
डीसीएम ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें सिरके की खेप के साथ भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाई हुई मिली। जांच में कुल 430 पेटी एक्सपायरी सिरका और 396 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 3612 लीटर आंकी गई है। बिहार में प्रवेश तस्करों की सोची-समझी साजिश
जब्त शराब में 750 मिलीलीटर की आरएस की 80 पेटी, 750 मिलीलीटर की आईबी की 97 पेटी, 350 मिलीलीटर और 180 मिलीलीटर की आईबी की 50-50 पेटी, ब्लू स्ट्रोक 180 मिलीलीटर की 17 पेटी तथा डिस्काउंट व्हिस्की 180 मिलीलीटर की 102 पेटी शामिल हैं। शराब की इतनी बड़ी खेप को सिरके की आड़ में बिहार में प्रवेश कराना तस्करों की सोची-समझी साजिश को दर्शाता है। तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा
उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि डीसीएम ट्रक और जब्त शराब को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की पहचान करने के साथ-साथ इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। मामले में बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शराब तस्कर नए-नए तरीकों से कानून को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उत्पाद विभाग की सतर्कता से उनकी मंशा नाकाम हो रही है। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।