बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर निशाना साधा है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर उठाए गए सवालों पर कहा कि कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती। जो लोग अपनी ही बहन रोहिणी आचार्य जैसी बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते, वे दूसरों के सम्मान की क्या चिंता करेंगे। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के कारण ही आज भारत दुनिया में तकनीकी शक्ति के रूप में उभरा है। भारत एआई (AI) हब और सेमीकंडक्टर निर्माण कर रहा है। प्रधानमंत्री शुरू से ही टेक्नोलॉजी और उसकी उपयोगिता के प्रति गंभीर रहे हैं। अब भारत में ही सेमीकंडक्टर का निर्माण होने लगा है, जो देश को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एआई समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और लाखों एआई स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया। यह इस बात का प्रमाण है कि दुनिया अब भारत की तकनीकी क्षमता का लोहा मान रही है। भारत आज पूरी दुनिया में टेक्नोलॉजी के माध्यम से अपने आप को खड़ा कर पाया है। आज कोई ऐसा देश नहीं है जो भारत के टेक्नोलॉजी को स्वीकार नहीं कर रहा है। एआई सबमिट के लिए प्रधानमंत्री, अश्वनी वैष्णव और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं। सिमरिया के विकास पर मंथन गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय के ऐतिहासिक सिमरिया घाट को नए आयाम देने की दिशा में डीएम, संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं आर्किटेक्ट्स के साथ विस्तृत चर्चा की। सिमरिया घाट को मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित कर इसे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। जिन लोगों को विकास नहीं दिखता, मैं उनके लिए कुछ नहीं कह सकता। लेकिन आज बिहार और बेगूसराय में विकास बोल रहा है। झंझारपुर में संजय झा के नेतृत्व में मिथिला हाट ऐसा चीज बन गया कि आज डेस्टिनेशन मैरिज भी हो रहा है। बेगूसराय के सिमरिया में भी अब मिथिला हाट के तर्ज पर बनाने की पूरी योजना और स्वीकृति मुख्यमंत्री जी दे चुके हैं। मिथिला हाट की तरह विकसित होगा सिमरिया घाट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले साल जब यात्रा कर रहे थे तो उन्होंने हम लोगों के आग्रह पर इसकी स्वीकृति दी। मिथिला हाट के तर्ज पर सिमरिया घाट को विकसित किया जाएगा। सिमरिया घाट में विकास के इतने काम हुए हैं कि वह नए स्वरूप में दिख रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिन में बेगूसराय टूरिस्ट हब के रूप में व्यवस्थित होगा। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर निशाना साधा है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर उठाए गए सवालों पर कहा कि कसाई के श्राप से गाय नहीं मरती। जो लोग अपनी ही बहन रोहिणी आचार्य जैसी बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते, वे दूसरों के सम्मान की क्या चिंता करेंगे। दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में झांके। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के कारण ही आज भारत दुनिया में तकनीकी शक्ति के रूप में उभरा है। भारत एआई (AI) हब और सेमीकंडक्टर निर्माण कर रहा है। प्रधानमंत्री शुरू से ही टेक्नोलॉजी और उसकी उपयोगिता के प्रति गंभीर रहे हैं। अब भारत में ही सेमीकंडक्टर का निर्माण होने लगा है, जो देश को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एआई समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और लाखों एआई स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया। यह इस बात का प्रमाण है कि दुनिया अब भारत की तकनीकी क्षमता का लोहा मान रही है। भारत आज पूरी दुनिया में टेक्नोलॉजी के माध्यम से अपने आप को खड़ा कर पाया है। आज कोई ऐसा देश नहीं है जो भारत के टेक्नोलॉजी को स्वीकार नहीं कर रहा है। एआई सबमिट के लिए प्रधानमंत्री, अश्वनी वैष्णव और उनकी टीम को धन्यवाद देता हूं। सिमरिया के विकास पर मंथन गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय के ऐतिहासिक सिमरिया घाट को नए आयाम देने की दिशा में डीएम, संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं आर्किटेक्ट्स के साथ विस्तृत चर्चा की। सिमरिया घाट को मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित कर इसे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा। जिन लोगों को विकास नहीं दिखता, मैं उनके लिए कुछ नहीं कह सकता। लेकिन आज बिहार और बेगूसराय में विकास बोल रहा है। झंझारपुर में संजय झा के नेतृत्व में मिथिला हाट ऐसा चीज बन गया कि आज डेस्टिनेशन मैरिज भी हो रहा है। बेगूसराय के सिमरिया में भी अब मिथिला हाट के तर्ज पर बनाने की पूरी योजना और स्वीकृति मुख्यमंत्री जी दे चुके हैं। मिथिला हाट की तरह विकसित होगा सिमरिया घाट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले साल जब यात्रा कर रहे थे तो उन्होंने हम लोगों के आग्रह पर इसकी स्वीकृति दी। मिथिला हाट के तर्ज पर सिमरिया घाट को विकसित किया जाएगा। सिमरिया घाट में विकास के इतने काम हुए हैं कि वह नए स्वरूप में दिख रहा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिन में बेगूसराय टूरिस्ट हब के रूप में व्यवस्थित होगा।


