पठानकोट| प्रगति महिला यूथ क्लब की ओर से अध्यक्ष मधु मोहन और चेयरपर्सन अमिता शर्मा की अध्यक्षता में जरूरतमंद और असहाय लोगों को गर्म कपड़े तथा कंबल वितरित किए गए। इसमें समाज सेवक विजय पासी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस मौके पर डॉ. शोभा पाराशर, डॉ. रेणुका महाजन, प्रभा महाजन, वीना शर्मा, ममता आनंद, कुसुम मल्होत्रा, विनोद बाला मौजूद थे।


