पूर्वी चंपारण में तीसरी शादी के दौरान हंगामा:पहली पत्नी पुलिस संग पहुंची, आरोपी फरार, भाई और कथित तीसरी पत्नी हिरासत में

पूर्वी चंपारण में तीसरी शादी के दौरान हंगामा:पहली पत्नी पुलिस संग पहुंची, आरोपी फरार, भाई और कथित तीसरी पत्नी हिरासत में

पूर्वी चंपारण के दुर्गाबाग मंदिर परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब एक व्यक्ति अपनी तीसरी शादी कर रहा था और उसकी पहली पत्नी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी पति अनिल सहनी फरार हो गया। आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण के अरेराज मलाई टोला निवासी अनिल सहनी के रूप में हुई है। उसकी पहली पत्नी भवानीपुर जिरात की अर्चना देवी हैं। अर्चना देवी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। उनका आरोप है कि वर्ष 2024 में अनिल ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया था। तीसरी पत्नी हिरासत में
इस दंपति के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा आर्यन अपनी मां अर्चना देवी के साथ रहता है, जबकि छोटा बेटा ऋषु पिता अनिल सहनी के पास है। अनिल सहनी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसके बड़े भाई और कथित तीसरी पत्नी पुनीता कुमारी को हिरासत में ले लिया। पुनीता कुमारी सेमरा बाजार कुरकुरवा, बगहा की निवासी हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। अर्चना देवी की मांग है कि उन्हें अपने बेटे ऋषु से मिलवाया जाए या उसे उनकी सुपुर्दगी में दिया जाए। यह मामला पहले से ही न्यायालय में लंबित है। पूर्वी चंपारण के दुर्गाबाग मंदिर परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब एक व्यक्ति अपनी तीसरी शादी कर रहा था और उसकी पहली पत्नी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी पति अनिल सहनी फरार हो गया। आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण के अरेराज मलाई टोला निवासी अनिल सहनी के रूप में हुई है। उसकी पहली पत्नी भवानीपुर जिरात की अर्चना देवी हैं। अर्चना देवी ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। उनका आरोप है कि वर्ष 2024 में अनिल ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया था। तीसरी पत्नी हिरासत में
इस दंपति के दो पुत्र हैं। बड़ा बेटा आर्यन अपनी मां अर्चना देवी के साथ रहता है, जबकि छोटा बेटा ऋषु पिता अनिल सहनी के पास है। अनिल सहनी के फरार होने के बाद पुलिस ने उसके बड़े भाई और कथित तीसरी पत्नी पुनीता कुमारी को हिरासत में ले लिया। पुनीता कुमारी सेमरा बाजार कुरकुरवा, बगहा की निवासी हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। अर्चना देवी की मांग है कि उन्हें अपने बेटे ऋषु से मिलवाया जाए या उसे उनकी सुपुर्दगी में दिया जाए। यह मामला पहले से ही न्यायालय में लंबित है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *