पूर्णिया में बारात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत:CCTV फुटेज आया सामने; डिवाइडर से टकराई बाइक, संभलने तक का मौका नहीं मिला; ट्रक ने कुचला

पूर्णिया में बारात से लौट रहे दो दोस्त दर्दनाक सड़क हादसे के शिकार हो गए। बाइक डिवाइडर से जा टकराई, इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना बायसी थाना क्षेत्र के पूरब चौक की है। 30 सेकंड के इस सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार दो दोस्त डिवाइडर से जा टकराते हैं। इसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार दोनों को कुचलते हुए भाग निकली। हादसे के चंद सेकंड के अंदर आसपास खड़े लोग मौके पर पहुंच जाते हैं। आनन-फानन में सड़क पर खून से लथपथ पड़े लोगों को उठाते हैं। अस्पताल पहुंचाते इससे पहले ही दोनों की मौत हो जाती है।
मृतकों की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बरसौनी निवासी अरुण मंडल के बेटे बादल मंडल (19) और कोचेली के अरविंद विश्वास के बेटे बादल कुमार (22) के तौर पर हुई है। दोनों युवक अपने-अपने घर में इकलौता बेटा था। घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बादल अपने पिता के साथ कारीगरी का काम करता था, जबकि दूसरा युवक पूर्णिया में मजदूरी करता था। दोनों बाइक से दोस्त की शादी में गए थे मृतक के पिता अरविंद विश्वास ने बताया कि दोनों दोस्त की बारात में शामिल होने रविवार शाम घर से निकला था। वापस लौटने के दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की वजह तेज रफ्तार बनी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीएचसी बायसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस बायसी थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि बाइक के डिवाइडर से टकराने और फिर ट्रक से कुचले जाने से दोनों युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। CCTV फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान की जा रही है। पूर्णिया में बारात से लौट रहे दो दोस्त दर्दनाक सड़क हादसे के शिकार हो गए। बाइक डिवाइडर से जा टकराई, इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। घटना बायसी थाना क्षेत्र के पूरब चौक की है। 30 सेकंड के इस सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक सवार दो दोस्त डिवाइडर से जा टकराते हैं। इसके बाद पीछे से आ रही तेज रफ्तार दोनों को कुचलते हुए भाग निकली। हादसे के चंद सेकंड के अंदर आसपास खड़े लोग मौके पर पहुंच जाते हैं। आनन-फानन में सड़क पर खून से लथपथ पड़े लोगों को उठाते हैं। अस्पताल पहुंचाते इससे पहले ही दोनों की मौत हो जाती है।
मृतकों की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बरसौनी निवासी अरुण मंडल के बेटे बादल मंडल (19) और कोचेली के अरविंद विश्वास के बेटे बादल कुमार (22) के तौर पर हुई है। दोनों युवक अपने-अपने घर में इकलौता बेटा था। घटना के बाद दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बादल अपने पिता के साथ कारीगरी का काम करता था, जबकि दूसरा युवक पूर्णिया में मजदूरी करता था। दोनों बाइक से दोस्त की शादी में गए थे मृतक के पिता अरविंद विश्वास ने बताया कि दोनों दोस्त की बारात में शामिल होने रविवार शाम घर से निकला था। वापस लौटने के दौरान उनकी बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की वजह तेज रफ्तार बनी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीएचसी बायसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस बायसी थानाध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि बाइक के डिवाइडर से टकराने और फिर ट्रक से कुचले जाने से दोनों युवकों की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। CCTV फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *