पूर्णिया में चॉकलेट का लालच देकर चार बच्चों के पिता ने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर के पीछे मक्के के खेत में ले गया। वहां उसने घिनौनी हरकत की। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची को खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। आरोपी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। जिसका नाम गोलू उर्फ अर्जुन महलदार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र इलाके की है। बहला-फुसलाकर मेरी बच्ची को ले गया पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव में रहने वाला एक अधेड़ वहां पहुंचा। उसने चॉकलेट का लालच दिया। इसके बाद बहला-फुसलाकर अपने घर के पीछे खेत में ले गया। वहां उसने रेप की घटना को अंजाम दिया। मेरी बच्ची रोती रही, लेकिन वो दरिंदा नोंचता रहा। बेसुध हालत में खेत में छोड़कर भाग गया। किसी तरह वो घर पहुंची और मुझे पूरी बात बताई। सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुदीन राम पुलिस बल के साथ सक्रिय हो गए। पुलिस की तेजी के कारण आरोपी गोलू उर्फ अर्जुन महलदार को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही मामले से जुड़े जरूरी सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। सदर एसडीपीओ ज्योति शंकर ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को लेकर पुलिस सख्त है। पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूर्णिया में चॉकलेट का लालच देकर चार बच्चों के पिता ने बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर के पीछे मक्के के खेत में ले गया। वहां उसने घिनौनी हरकत की। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची को खेत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। आरोपी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। जिसका नाम गोलू उर्फ अर्जुन महलदार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई। छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र इलाके की है। बहला-फुसलाकर मेरी बच्ची को ले गया पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव में रहने वाला एक अधेड़ वहां पहुंचा। उसने चॉकलेट का लालच दिया। इसके बाद बहला-फुसलाकर अपने घर के पीछे खेत में ले गया। वहां उसने रेप की घटना को अंजाम दिया। मेरी बच्ची रोती रही, लेकिन वो दरिंदा नोंचता रहा। बेसुध हालत में खेत में छोड़कर भाग गया। किसी तरह वो घर पहुंची और मुझे पूरी बात बताई। सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुदीन राम पुलिस बल के साथ सक्रिय हो गए। पुलिस की तेजी के कारण आरोपी गोलू उर्फ अर्जुन महलदार को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है और उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही मामले से जुड़े जरूरी सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। सदर एसडीपीओ ज्योति शंकर ने बताया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को लेकर पुलिस सख्त है। पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


