पीएम आवास योजना में 25% तक घूस, मंत्री बोले-वीडियो उपलब्ध कराएं, हम जांच कराएंगे

पीएम आवास योजना में 25% तक घूस, मंत्री बोले-वीडियो उपलब्ध कराएं, हम जांच कराएंगे

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में राज्यभर में फैले भ्रष्टाचार को लेकर बुधवार को विधानसभा में हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के विधायक वैद्यनाथ प्रसाद ने इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद सुनील कुमार से लेकर मिथिलेश तिवारी तक सभी एक-एक कर इसमें कूद पड़े। गोपालगंज के बैकुंठपुर से विधायक मिथिलेश तिवारी ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि उनके पास गोपालगंज के एक लाभुक से घूस मांगने का वीडियो तक उपलब्ध है। कहा कि उन्हें वीडियो भेजने वाले को प्रताड़ित किया जा रहा है और केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। सुनील कुमार और मिथिलेश तिवारी ने कहा कि लाभुकों से 25 फीसदी राशि तक वसूली जा रही है। रीगा विधायक वैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि विकास मित्रों की तरफ से इसमें गड़बड़ी की जा रही है। सत्ता पक्ष के विधायकों के समर्थन में विपक्ष के कई विधायक भी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वीडियो उन्हें उपलब्ध करा दिया जाए। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सर्वेक्षण कराकर 1 करोड़ 40 लाख 90 हजार लोगों को चिह्नित किया गया है। सभी को आवास का वाजिब हक मिलेगा। भाई वीरेंद्र को स्पीकर ने कहा- कोई आपसे ऐसे ही सवाल पूछवा लिया क्या…राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मधेपुरा जिले के उदकिशुनगंज-भटगामा सड़क पर आए दिए हो रही दुर्घटना को देखते हुए ट्रैफिक गोलंबर बनाने की मांग की। इस पर पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि यह सड़क बिल्कुल सीधा है। इसमें कहीं भी तिराहा या चौराहा नहीं है। इसलिए कहीं भी गोलंबर बनाने की जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि वे माननीय विधायक को अपने साथ लेकर निरीक्षण करने जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो जरूर बनवा देंगे। इस पर विधानसभाध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि वीरेंद्र जी आप स्पॉट पर गए थे या ऐसे ही कोई आपसे सवाल पूछवा लिया है। मुख्यमंत्री ने मंत्री अशोक चौधरी को जन्मदिन की बधाई दिलवाई : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विधायकों से ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी को जन्मदिन की बधाई दिलवाई। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि आज अशोक जी का जन्मदिन है। उनको बधाई दीजिए। सबने बधाई दी। जमीन विवाद मामले में पार्षद को जान से मारने की धमकी, सदन में मुद्दा उठा जमीन विवाद मामले में पार्षद समीर कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी का मुद्दा बुधवार को विधान परिषद में उठा। अनिल कुमार, सैयद फैसल अली, महेश्वर सिंह, डॉ. कुमुद वर्मा सहित 18 सदस्यों ने इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि समीर कुमार सिंह की जमीन की मापी करने गए अधिकारी और अमीन के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने समीर सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी। इसपर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंह ने कहा कि भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव से मामले की जांच कराई जाएगी। डीएम और कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी जाएगी। 14 दिनों के अंदर मापी होगी। चार राजकीय विधेयक पारित : विधान परिषद में 4 राजकीय विधेयक पारित किए गए। इसमें बिहार तकनीकी सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक 2026, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (संशोधन) विधेयक 2026, बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2026 और बिहार सिविल न्यायालय विधेयक 2026 पारित शामिल है। आज विधानसभा में पेश होंगे 6 विधेयक विधानसभा में गुरुवार को 6 विधेयक पेश होंगे। इसमें बिहार जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, बिहार अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (संशोधन) विधेयक, बिहार निजी व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थान (नामांकन विनियमन एवं शुल्क निर्धारण) विधेयक, बिहार सूक्ष्म वित्त संस्थाएं (धन उधार विनियमन एवं प्रपीड़क कार्रवाई निवारण) विधेयक तथा बिहार सचिवालय सेवा (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। चर्चा के बाद इन पर सहमति प्रदान की जाएगी। विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने जाते मुख्यमंत्री सूचना आयोग में कर्मियों की कमी, आरटीआई के 27379 आवेदन पेंडिंग डिप्टी सीएम बोले- प्रधान सचिव मामले की जांच करेंगे विधानसभा परिसर में बुधवार को अभिवादन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। पटना|बिहार में आरटीआई के तहत 27379 लोगों को सूचना नहीं मिली है। इनके द्वारा मांगी गई सूचना राज्य सूचना आयोग में पेंडिंग है। ये जानकारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधान परिषद में अब्दुल बारी सिद्धिकी के प्रश्न के जवाब में दी। कहा कि सूचना आयोग में कर्मियों की कमी है। रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सिद्धिकी ने पूछा था कि आयोग योजना के मद में 7 करोड़ और गैर मद में 4 करोड़ खर्च होते हैं, इसके बाद भी मांगी गई सूचनाएं नहीं मिलती है। धान खरीद की तिथि 31 मार्च तक बढ़ी : माहेश्वर सिंह के प्रश्न के जवाब में मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में धान खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई। इस दौरान बोरा के दाम बढ़ाने का भी मुद्दा उठा। बिस्कोमान चुनाव में अशोक चौधरी ने 5-5 करोड़ बांटे : सुनील सिंह राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने मंत्री अशोक चौधरी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि बिस्कोमान चुनाव में चौधरी ने 3 आदमी को तोड़ने के लिए 5-5 करोड़ रुपए दिए हैं। बिस्कोमान चुनाव में मेरे पैनल के 11 लोग और उनके पैनल के 6 लोग जीते हैं। लेकिन, केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर उन्हें हराया। चौधरी अपने दामाद को फर्जी तरीके से मुजफ्फरपुर से प्रतिनिधि बनाकर लाए थे। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में राज्यभर में फैले भ्रष्टाचार को लेकर बुधवार को विधानसभा में हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के विधायक वैद्यनाथ प्रसाद ने इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद सुनील कुमार से लेकर मिथिलेश तिवारी तक सभी एक-एक कर इसमें कूद पड़े। गोपालगंज के बैकुंठपुर से विधायक मिथिलेश तिवारी ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि उनके पास गोपालगंज के एक लाभुक से घूस मांगने का वीडियो तक उपलब्ध है। कहा कि उन्हें वीडियो भेजने वाले को प्रताड़ित किया जा रहा है और केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। सुनील कुमार और मिथिलेश तिवारी ने कहा कि लाभुकों से 25 फीसदी राशि तक वसूली जा रही है। रीगा विधायक वैद्यनाथ प्रसाद ने कहा कि विकास मित्रों की तरफ से इसमें गड़बड़ी की जा रही है। सत्ता पक्ष के विधायकों के समर्थन में विपक्ष के कई विधायक भी कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वीडियो उन्हें उपलब्ध करा दिया जाए। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सर्वेक्षण कराकर 1 करोड़ 40 लाख 90 हजार लोगों को चिह्नित किया गया है। सभी को आवास का वाजिब हक मिलेगा। भाई वीरेंद्र को स्पीकर ने कहा- कोई आपसे ऐसे ही सवाल पूछवा लिया क्या…राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मधेपुरा जिले के उदकिशुनगंज-भटगामा सड़क पर आए दिए हो रही दुर्घटना को देखते हुए ट्रैफिक गोलंबर बनाने की मांग की। इस पर पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि यह सड़क बिल्कुल सीधा है। इसमें कहीं भी तिराहा या चौराहा नहीं है। इसलिए कहीं भी गोलंबर बनाने की जरूरत नहीं है। मंत्री ने कहा कि वे माननीय विधायक को अपने साथ लेकर निरीक्षण करने जाएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो जरूर बनवा देंगे। इस पर विधानसभाध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि वीरेंद्र जी आप स्पॉट पर गए थे या ऐसे ही कोई आपसे सवाल पूछवा लिया है। मुख्यमंत्री ने मंत्री अशोक चौधरी को जन्मदिन की बधाई दिलवाई : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में विधायकों से ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी को जन्मदिन की बधाई दिलवाई। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि आज अशोक जी का जन्मदिन है। उनको बधाई दीजिए। सबने बधाई दी। जमीन विवाद मामले में पार्षद को जान से मारने की धमकी, सदन में मुद्दा उठा जमीन विवाद मामले में पार्षद समीर कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी का मुद्दा बुधवार को विधान परिषद में उठा। अनिल कुमार, सैयद फैसल अली, महेश्वर सिंह, डॉ. कुमुद वर्मा सहित 18 सदस्यों ने इस मामले को उठाया। उन्होंने कहा कि समीर कुमार सिंह की जमीन की मापी करने गए अधिकारी और अमीन के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने समीर सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी। इसपर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंह ने कहा कि भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव से मामले की जांच कराई जाएगी। डीएम और कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी जाएगी। 14 दिनों के अंदर मापी होगी। चार राजकीय विधेयक पारित : विधान परिषद में 4 राजकीय विधेयक पारित किए गए। इसमें बिहार तकनीकी सेवा आयोग (संशोधन) विधेयक 2026, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (संशोधन) विधेयक 2026, बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2026 और बिहार सिविल न्यायालय विधेयक 2026 पारित शामिल है। आज विधानसभा में पेश होंगे 6 विधेयक विधानसभा में गुरुवार को 6 विधेयक पेश होंगे। इसमें बिहार जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, बिहार अधिवक्ता कल्याण निधि (संशोधन) विधेयक, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड (संशोधन) विधेयक, बिहार निजी व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थान (नामांकन विनियमन एवं शुल्क निर्धारण) विधेयक, बिहार सूक्ष्म वित्त संस्थाएं (धन उधार विनियमन एवं प्रपीड़क कार्रवाई निवारण) विधेयक तथा बिहार सचिवालय सेवा (संशोधन) विधेयक शामिल हैं। चर्चा के बाद इन पर सहमति प्रदान की जाएगी। विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने जाते मुख्यमंत्री सूचना आयोग में कर्मियों की कमी, आरटीआई के 27379 आवेदन पेंडिंग डिप्टी सीएम बोले- प्रधान सचिव मामले की जांच करेंगे विधानसभा परिसर में बुधवार को अभिवादन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। पटना|बिहार में आरटीआई के तहत 27379 लोगों को सूचना नहीं मिली है। इनके द्वारा मांगी गई सूचना राज्य सूचना आयोग में पेंडिंग है। ये जानकारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधान परिषद में अब्दुल बारी सिद्धिकी के प्रश्न के जवाब में दी। कहा कि सूचना आयोग में कर्मियों की कमी है। रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सिद्धिकी ने पूछा था कि आयोग योजना के मद में 7 करोड़ और गैर मद में 4 करोड़ खर्च होते हैं, इसके बाद भी मांगी गई सूचनाएं नहीं मिलती है। धान खरीद की तिथि 31 मार्च तक बढ़ी : माहेश्वर सिंह के प्रश्न के जवाब में मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि बिहार में धान खरीद की अंतिम तिथि 28 फरवरी थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई। इस दौरान बोरा के दाम बढ़ाने का भी मुद्दा उठा। बिस्कोमान चुनाव में अशोक चौधरी ने 5-5 करोड़ बांटे : सुनील सिंह राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने मंत्री अशोक चौधरी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया। सिंह ने कहा कि बिस्कोमान चुनाव में चौधरी ने 3 आदमी को तोड़ने के लिए 5-5 करोड़ रुपए दिए हैं। बिस्कोमान चुनाव में मेरे पैनल के 11 लोग और उनके पैनल के 6 लोग जीते हैं। लेकिन, केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर उन्हें हराया। चौधरी अपने दामाद को फर्जी तरीके से मुजफ्फरपुर से प्रतिनिधि बनाकर लाए थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *