पटना में लगेंगे 24 नए ऑटोमैटिक ट्रैफिक सिग्नल:पटना स्मार्ट सिटी के ICCC से जुड़ेगी, ट्रैफिक की निगरानी डिजिटल तरीके से होगी

पटना में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए नए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए ऑटोमेटिक वाहन को डिटेक्ट कर लाल, हरा और पीली लाइट जलने वाली 24 ट्रैफिक सिग्नल इंस्टॉल किया जाएगा। वर्तमान में शहर में करीब 28 सिग्नल लगे हैं। ट्रैफिक एसपी के प्रस्ताव पर मिली इस मंजूरी के बाद शहर में सिग्नलों की कुल संख्या 28 से बढ़कर 52 हो जाएगी। ये सभी सिग्नल पटना स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जुड़े होंगे, जिससे ट्रैफिक की निगरानी और संचालन डिजिटल तरीके से बेहतर हो सकेगा। जब जरूरत होगी तो इन्हें मैनुअल भी किया जाएगा। ई-टॉयलेट को फिर से संचालित करने के लिए पॉलिसी बनेगी वहीं, पटना स्मार्ट सिटी की खराब हो रही संपत्तियों को फिर से संचालित करने को लेकर पॉलिसी बनाई जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से ई-टॉयलेट है। इसका सर्वे कराया गया है। फिर से संचालित कर ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए जवाबदेही तय की जाएगी। इसके शुरू होने के बाद आय भी आएगा। इसके अलावा मौर्यलोक स्थित मौर्य मंडपम और जिम को आउटसोर्स किया जाएगा, ताकि उससे आय सृजन किया जा सके।
कॉमन फैसिलिटी सेंटर को बनेगा G+3 भवन जीपीओ के पास स्थित सब-वे और मल्टीलेवल पार्किंग के बीच अंधेरे को दूर करने के लिए चिह्नित स्थान पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। सर्वे के बाद इसे बोर्ड से पास किया गया। मीठापुर में बन रहे कॉमन फैसिलिटी सेंटर को जी प्लस थ्री बनाया जाएगा। इसमें रेस्टोरेंट, बैंक, एटीएम, लाइब्रेरी, सैलून, मॉल सहित कई सुविधाएं मिलेगी। इसका काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से कंकड़बाग के एक पार्क का रेनोवेशन किया जाएगा। इन सभी प्रस्तावों पर बुधवार को पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड बैठक में मुहर लगी। पटना में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए नए ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए ऑटोमेटिक वाहन को डिटेक्ट कर लाल, हरा और पीली लाइट जलने वाली 24 ट्रैफिक सिग्नल इंस्टॉल किया जाएगा। वर्तमान में शहर में करीब 28 सिग्नल लगे हैं। ट्रैफिक एसपी के प्रस्ताव पर मिली इस मंजूरी के बाद शहर में सिग्नलों की कुल संख्या 28 से बढ़कर 52 हो जाएगी। ये सभी सिग्नल पटना स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जुड़े होंगे, जिससे ट्रैफिक की निगरानी और संचालन डिजिटल तरीके से बेहतर हो सकेगा। जब जरूरत होगी तो इन्हें मैनुअल भी किया जाएगा। ई-टॉयलेट को फिर से संचालित करने के लिए पॉलिसी बनेगी वहीं, पटना स्मार्ट सिटी की खराब हो रही संपत्तियों को फिर से संचालित करने को लेकर पॉलिसी बनाई जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से ई-टॉयलेट है। इसका सर्वे कराया गया है। फिर से संचालित कर ऑपरेशन और मेंटेनेंस के लिए जवाबदेही तय की जाएगी। इसके शुरू होने के बाद आय भी आएगा। इसके अलावा मौर्यलोक स्थित मौर्य मंडपम और जिम को आउटसोर्स किया जाएगा, ताकि उससे आय सृजन किया जा सके।
कॉमन फैसिलिटी सेंटर को बनेगा G+3 भवन जीपीओ के पास स्थित सब-वे और मल्टीलेवल पार्किंग के बीच अंधेरे को दूर करने के लिए चिह्नित स्थान पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। सर्वे के बाद इसे बोर्ड से पास किया गया। मीठापुर में बन रहे कॉमन फैसिलिटी सेंटर को जी प्लस थ्री बनाया जाएगा। इसमें रेस्टोरेंट, बैंक, एटीएम, लाइब्रेरी, सैलून, मॉल सहित कई सुविधाएं मिलेगी। इसका काम मार्च तक पूरा हो जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से कंकड़बाग के एक पार्क का रेनोवेशन किया जाएगा। इन सभी प्रस्तावों पर बुधवार को पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड बैठक में मुहर लगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *