नालंदा में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत:पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- सूखा नशा करता था बेटा

नालंदा में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत:पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, कहा- सूखा नशा करता था बेटा

नालंदा में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में आज मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के टाड़ापर गांव का है। मृतक की पहचान टाड़ापर गांव के रहने वाले सुभाष यादव के बेटे ब्रजेश कुमार उर्फ नाटा के रूप में की गई है। परिजन बेटे के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के पिता सुभाष यादव ने बताया कि करीब 10 से 11 बजे के बीच दोस्तों ने कॉल कर ब्रजेश कुमार को बाहर बुलाया। इसके बाद वह दो बाइक पर सवार दोस्तों ने उसे उनके चाय की दुकान पर 5 बजे अचेत अवस्था में पहुंचा दिया। और बिना कुछ बोले ही चला गया। ब्रजेश को परिजन निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे। जहां बेटे को दूसरे जगह ले जाने को कहा, इसके बाद सदर अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। सुभाष यादव ने बताया कि उनका बेटा सूखे नशे का शिकार था। लेकिन वह पिछले ढाई-तीन महीने से इससे दूर था। जानबूझकर उनके बेटे को ले जाकर कुछ खिला-पिला कर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से मिला इंजेक्शन दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि ब्रजेश कुमार सूखे नशे का आदी था। घटनास्थल से भी इंजेक्शन और सूखे नशे का सामान बरामद हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्रजेश कुमार उर्फ नाटा पहले से ही कई मामलों में आरोपी रहा है। नालंदा में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में आज मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के टाड़ापर गांव का है। मृतक की पहचान टाड़ापर गांव के रहने वाले सुभाष यादव के बेटे ब्रजेश कुमार उर्फ नाटा के रूप में की गई है। परिजन बेटे के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के पिता सुभाष यादव ने बताया कि करीब 10 से 11 बजे के बीच दोस्तों ने कॉल कर ब्रजेश कुमार को बाहर बुलाया। इसके बाद वह दो बाइक पर सवार दोस्तों ने उसे उनके चाय की दुकान पर 5 बजे अचेत अवस्था में पहुंचा दिया। और बिना कुछ बोले ही चला गया। ब्रजेश को परिजन निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे। जहां बेटे को दूसरे जगह ले जाने को कहा, इसके बाद सदर अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। सुभाष यादव ने बताया कि उनका बेटा सूखे नशे का शिकार था। लेकिन वह पिछले ढाई-तीन महीने से इससे दूर था। जानबूझकर उनके बेटे को ले जाकर कुछ खिला-पिला कर हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से मिला इंजेक्शन दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि ब्रजेश कुमार सूखे नशे का आदी था। घटनास्थल से भी इंजेक्शन और सूखे नशे का सामान बरामद हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्रजेश कुमार उर्फ नाटा पहले से ही कई मामलों में आरोपी रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *