नालंदा में इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच आज से 6 केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। इस बार जिले में कुल 3,01,420 कॉपियों की जांच बार-कोडिंग प्रणाली से होनी है. जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य 10 मार्च तक करने का टारगेट है। रिजल्ट तैयार करने में देरी न हो, इसके लिए हर केंद्र पर 14 कंप्यूटर सेट लगाए गए हैं। ये कंप्यूटर सीधे इंटरनेट से जुड़े होंगे, जिससे कॉपियों की जांच के तुरंत बाद डाटा एंट्री पोर्टल पर कर दी जाएगी। अंकों के मिलान के लिए 2 स्तरों पर क्रॉस-चेकिंग की व्यवस्था भी की गई है। प्रमुख मूल्यांकन केंद्र और कॉपियों की संख्या… कुल छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मूल्यांकन कार्य को समय सीमा में पूरा करने का टारगेट है, ताकि बोर्ड समय पर परिणाम घोषित कर सके। सीसीटीवी निगरानी और धारा 144 लागू
जिलाधिकारी के अनुसार, मूल्यांकन कक्ष और वज्रगृह (स्ट्रांग रूम) की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। केंद्रों की सुरक्षा के लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। मूल्यांकन कार्य में लगे सभी कर्मियों ने अपना योगदान दे दिया है और उन्हें सुबह 8:00 बजे तक केंद्र में जाने का निर्देश दिया गया है। नालंदा में इंटर परीक्षा की कॉपियों की जांच आज से 6 केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। इस बार जिले में कुल 3,01,420 कॉपियों की जांच बार-कोडिंग प्रणाली से होनी है. जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य 10 मार्च तक करने का टारगेट है। रिजल्ट तैयार करने में देरी न हो, इसके लिए हर केंद्र पर 14 कंप्यूटर सेट लगाए गए हैं। ये कंप्यूटर सीधे इंटरनेट से जुड़े होंगे, जिससे कॉपियों की जांच के तुरंत बाद डाटा एंट्री पोर्टल पर कर दी जाएगी। अंकों के मिलान के लिए 2 स्तरों पर क्रॉस-चेकिंग की व्यवस्था भी की गई है। प्रमुख मूल्यांकन केंद्र और कॉपियों की संख्या… कुल छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मूल्यांकन कार्य को समय सीमा में पूरा करने का टारगेट है, ताकि बोर्ड समय पर परिणाम घोषित कर सके। सीसीटीवी निगरानी और धारा 144 लागू
जिलाधिकारी के अनुसार, मूल्यांकन कक्ष और वज्रगृह (स्ट्रांग रूम) की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। केंद्रों की सुरक्षा के लिए सभी मूल्यांकन केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई है। मूल्यांकन कार्य में लगे सभी कर्मियों ने अपना योगदान दे दिया है और उन्हें सुबह 8:00 बजे तक केंद्र में जाने का निर्देश दिया गया है।


