नवादा में 5 दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुरू:कलश यात्रा में सैकड़ों कन्याएं शामिल हुईं, जदयू विधायक भी उपस्थित रहीं

नवादा के हरिश्चंद्र बीघा स्थित अयोध्या धाम मंदिर में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। रविवार को कलश यात्रा के साथ इस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समाजसेवी हीरालाल साहू ने बताया कि कलश यात्रा खुरी नदी से शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने 6 किलोमीटर की दूरी तय कर नदी से जल भरकर मंदिर तक लाए। विधायक विभा देवी भी हुईं शामिल इस कलश यात्रा में नवादा की जदयू विधायक विभा देवी, राजेंद्र प्रसाद उर्फ आरपी साहू, शंभू साव, नवीन साव, चौहान संतोष कुमार, मनोरंजन प्रसाद और विजय नायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पौधारोपण किया गया कलश यात्रा के बाद विधायक और सभी समाजसेवी व श्रद्धालुओं ने मिलकर पौधारोपण भी किया। विधायक विभा देवी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पूरा शहर भक्तिमय हो जाता है। आकर्षण का केंद्र बना महायज्ञ यह पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नवादा के हरिश्चंद्र बीघा स्थित अयोध्या धाम मंदिर में पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। रविवार को कलश यात्रा के साथ इस महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समाजसेवी हीरालाल साहू ने बताया कि कलश यात्रा खुरी नदी से शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने 6 किलोमीटर की दूरी तय कर नदी से जल भरकर मंदिर तक लाए। विधायक विभा देवी भी हुईं शामिल इस कलश यात्रा में नवादा की जदयू विधायक विभा देवी, राजेंद्र प्रसाद उर्फ आरपी साहू, शंभू साव, नवीन साव, चौहान संतोष कुमार, मनोरंजन प्रसाद और विजय नायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पौधारोपण किया गया कलश यात्रा के बाद विधायक और सभी समाजसेवी व श्रद्धालुओं ने मिलकर पौधारोपण भी किया। विधायक विभा देवी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पूरा शहर भक्तिमय हो जाता है। आकर्षण का केंद्र बना महायज्ञ यह पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *