नवादा जिले के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की विधायक विनीता मेहता ने बिहार विधानसभा में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है। उन्होंने सदन में नवादा जिले के मां चामुंडा शक्तिपीठ मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। मंगलवार को सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक मेहता ने बताया कि नवादा जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर रूपों में मां चामुंडा शक्तिपीठ मंदिर स्थित है। यह मंदिर पूरे भारत के शक्तिपीठों में 45वां स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी स्थान पर देवी ने शुंभ-निशुंभ राक्षसों का वध किया था, जिसका एक अंश आज भी शक्तिपीठ के रूप में पूजित है। यहां आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। विधायक मेहता ने सरकार से मांग की कि रूपों स्थित मां चामुंडा मंदिर को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए, जिससे इसकी महत्ता और बढ़े तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले। नवादा जिले के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की विधायक विनीता मेहता ने बिहार विधानसभा में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है। उन्होंने सदन में नवादा जिले के मां चामुंडा शक्तिपीठ मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। मंगलवार को सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक मेहता ने बताया कि नवादा जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर रूपों में मां चामुंडा शक्तिपीठ मंदिर स्थित है। यह मंदिर पूरे भारत के शक्तिपीठों में 45वां स्थान रखता है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी स्थान पर देवी ने शुंभ-निशुंभ राक्षसों का वध किया था, जिसका एक अंश आज भी शक्तिपीठ के रूप में पूजित है। यहां आसपास के जिलों से लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। विधायक मेहता ने सरकार से मांग की कि रूपों स्थित मां चामुंडा मंदिर को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए, जिससे इसकी महत्ता और बढ़े तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले।


